आज का इतिहास 1 नवम्बर (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 1 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया और गूगल जीमेल विश्व का सबसे लोकप्रिय इमेल सर्विस बना। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


1755 – पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।
1765 – ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
1800 – जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
1821 – पनामा देश स्पेन के वर्चस्व से स्वतंत्र होकर कोलम्बिया से जुड़ गया। सन 1501 ईसवी से इस देश पर स्पेन का अधिकार था जब यहॉ सोने की खदानों का पता चला तो अमरीकी भी इस देश की लूटमार के लिए टूट पड़े। 1903 ईसवी में पनामा की जनता का संघर्ष सफल हुआ और यह देश पूर्ण रुप से स्वतंत्र हो गया।
1858 – भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास चला गया तथा गवर्नर जनरल की जगह वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।



यह भी जानें :
31 अक्टूबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1881 – कलकत्ता में स्यालदाह और अर्मेनिया घाट के बीच ट्राम सेवा शुरु हुई।
1913 – स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।
1950 – भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
1953 – आंध्र प्रदेश का गठन किया गया। आंध्र पहला राज्य था जिसे मद्रास प्रांत से भाषाई आधार पर अलग कर नया राज्य बनाया गया।
1954 – फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।
1956 – भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।
1956 – राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।
1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – पंजाब से अलग करके हरियाणा राज्य का गठन किया गया।
1973 – मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1974 – संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1984 – भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में सिख विरोध दंगे भड़क गया।
2000 – छत्तीसगढ राज्य का गठन हुआ।
2010 – पड़ोसी देश चीन ने 10 साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा की।
2012 – गूगल जीमेल विश्व का सबसे लोकप्रिय इमेल सर्विस बना।