इतिहास के पन्‍नों में आज 8 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 8 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का कराची में जन्म हुआ और नाथूराम गोडसे ने अदालत में महात्मा गांधी की हत्या के अपराध को स्वीकार किया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


8 नवंबर, 1661 – सिख धर्मगुरु हर राय का निधन हुआ।
8 नवंबर, 1674 – इंग्लैंड के प्रख्यात लेखक जॉन मिल्टन का निधन हुआ।
8 नवंबर, 1889 – मोन्टाना अमेरिका का 41वां राज्य बना।
8 नवंबर, 1895 – जर्मनी के भौतिक शास्त्री के. रॉंगटन ने एक्सरे की खोज की।
8 नवंबर, 1910 – अमरीकी लेखिका मारग्रेट मिशल का जॉर्जिया राज्य के एटलांटा क्षेत्र में जन्म हुआ।
8 नवंबर, 1920 – प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना धनलक्ष्मी उर्फ सितारा देवी का जन्म हुआ।
8 नवंबर, 1927 – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का कराची में जन्म हुआ।
8 नवंबर, 1942 – अमेरिका ने अल्जीरिया और मोरक्को पर आक्रामण किया।
8 नवंबर, 1945 – हांगकांग में नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई।


यह भी जानें : 07 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

8 नवंबर, 1947 – जूनागढ़ के सीएम की प्रार्थना पर भारत सरकार ने जूनागढ़ को अपने ​अधिकार में लिया।
8 नवंबर, 1948 – नाथूराम गोडसे ने अदालत में महात्मा गांधी की हत्या के अपराध को स्वीकार किया।
8 नवंबर, 1956 – संयुक्त राष्ट्र (संरा) ने तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की।
8 नवंबर, 1957 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया।
8 नवंबर, 1965 – ब्रिटेन में हत्या के लिए मृत्युदंड की सजा को समाप्त किया गया।
8 नवंबर, 1967 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
8 नवंबर, 1987 – आॅस्ट्रलिया ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को सात रन से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया।
8 नवंबर, 1988 – चीन में विनाशकारी भूकंप से नौ सौ लोगों की मौत हुई।
8 नवंबर, 1990 – मैरी रॉबिन्सन रिपब्लिक आॅफ आयरलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गई।
8 नवंबर, 1992 – जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
8 नवंबर, 1998 – बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेखमुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड दिया गया।
8 नवंबर, 1999 – राहुल द्रविड और सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
8 नवंबर, 2008 – भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा।
8 नवंबर, 2013 – फिलीपींस के हेनान प्रांत में आये विनाशकारी चक्रवाती तूफान से 6000 लोगों की मौत हो गयी।
8 नवंबर, 2013 – सोमालिया के मोगादिशू में कार बम धमाके में 11 लोगों की मौत हुई।