इतिहास के पन्‍नों में आज 7 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 7 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सीवी रमन का जन्म हुआ और दुनिया का सबसे बुजुर्ग जॉन ग्लेन नाम का अंतरिक्षयात्री सफलता पूर्वक अपना मिशन पूरा कर धरती पर वापस लौटा। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

7 नवंबर, 1858 – भारतीय क्रांतिकारी, शिक्षक और पत्रकार बिपिन चंद्र पॉल का जन्म हुआ।
7 नवंबर, 1862 – मुगल सल्तनत के अंतिम शासक बहादुर शाह द्वितीय की रंगून में निधन हुआ।
7 नवंबर, 1867 – रेडियम की खोज करने वाली फ्रेंच रसायन शास्त्री मैरी क्यूरी का जन्म हुआ। उल्लेखनीय है कि मादाम क्यूरी को दो बार नोबल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
7 नवंबर, 1876 – रदरफोर्ड बी हायस अमेरिका के 19वें राष्ट्रपति चुने गए।
7 नवंबर, 1888 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सीवी रमन का जन्म हुआ।
7 नवंबर, 1913 – फ़्रांस के विख्यात लेखक अलबर्ट कामो का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 06 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

7 नवंबर, 1917 – प्रथम विश्व युद्ध की आग जब भड़की, तब लेनिन और ट्रोट्स्की के नेतृत्व में बेल्शविक सेना ने करनेस्की की अंतरिम सरकार गिराकर सत्ता अपने हाथ में ले ली।
7 नवंबर, 1917 – ब्रिटेन ने तुर्की से गाजा और फिलीस्तीन क्षेत्र छीने।
7 नवंबर, 1917 – रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति हुई।
7 नवंबर, 1925 – मिस मेडेलीन स्लेड (मीरा बहन) साबरमती आश्रम आयी।
7 नवंबर, 1944 – स्पेन की एगुआडिला सुरंग में हुई एक रेल दुर्घटना में 500 लोगों की मौत हुई।
7 नवंबर, 1951 – जार्डन में संविधान पारित किया गया।
7 नवंबर, 1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
7 नवंबर, 1973 – अमेरिका और मिस्र ने राजनयिक संबंध पुन: बहाल करने की घोषणा की।
7 नवंबर, 1982 – तुर्की में संविधान अंगीकार किया गया।
7 नवंबर, 1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।
7 नवंबर, 1998 – दुनिया का सबसे बुजुर्ग जॉन ग्लेन नाम का अंतरिक्षयात्री सफलता पूर्वक अपना मिशन पूरा कर धरती पर वापस लौटा।
7 नवंबर, 1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।
7 नवंबर, 2002 – ईरान ने अमेरिकी उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया।
7 नवंबर, 2003 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
7 नवंबर, 2012 – ग्वाटेमाला में भूकंप से 52 की मौत हुई।
7 नवंबर, 2015 – भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का निधन हुआ।