इतिहास के पन्‍नों में आज 6 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 6 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे बॉलीबुड अभिनेता संजीव कुमार का निधन हुआ और ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोडा। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


6 नवंबर, 1763 – ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।
6 नवंबर, 1813 – मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
6 नवंबर, 1844 – स्पेन ने डोमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।
6 नवंबर, 1860 – अब्राहम लिंकन अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति चुने गए।
6 नवंबर, 1903 – अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
6 नवंबर, 1913महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ 'द ग्रेट मार्च' का नेतृत्व किया।
6 नवंबर, 1913 – दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।
6 नवंबर, 1917 – अमरीकी आणविक उर्जा आयोग ने ऐमविटका द्यीप में सबसे बड़े भूमिगत हाइड्रोजन बम कैनिकन का परीक्षण किया।


यह भी जानें : 05 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

6 नवंबर, 1923 – मुद्रा की अतिस्फीति के चलते बर्लिन में एक ब्रेड की कीमत 140 बिलियन जर्मन मार्क हो गई।
6 नवंबर, 1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।
6 नवंबर, 1943 – द्यतीय विश्व युद्ध के दौरान सोवियत लाल सेना ने दोबारा कीव पर अधिकार किया।
6 नवंबर, 1944 – हैनफोर्ड एटॉमिक फेसिलिटी में पहली बार प्लूटोनियम का उत्पादन किया गया।
6 नवंबर, 1945 – पहली बार एक जेट विमान एफ आर-1 फायरबॉल एक विमानवाही पोत यूएसएस वेक आईलैंड पर उतरा।
6 नवंबर, 1949 – यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ।
6 नवंबर, 1962 – राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
6 नवंबर, 1973 – नासा के अंतरिक्षयान पॉयनीयर 10 ने बृहस्पति ग्रह के चित्र लेना शुरू किया।
6 नवंबर, 1985 – बॉलीबुड अभिनेता संजीव कुमार का निधन हुआ।
6 नवंबर, 1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने डेट्रॉइन क्षेत्र को 'ऑटोमोबाइल राष्ट्रीय स्मारक क्षेत्र' घोषित किया।
6 नवंबर, 1999 – ऑस्ट्रेलिया ने ब्रितानी राजतंत्र को नहीं ठुकराने का फैसला किया।
6 नवंबर, 2000 – ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोडा।
6 नवंबर, 2004 – रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
6 नवंबर, 2013 – सीरिया के दमस्कस में आत्मघाती विस्फोट में 8 मरे और 50 घायल हुए।
6 नवंबर, 2013 – इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत हुई।