इतिहास के पन्‍नों में आज 5 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 5 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे पानीपत के दूसरे युद्ध में मुगल शासक अकबर ने हेमू को हराया और इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को फांसी की सजा सुनाई गई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


5 नवम्बर, 1556 – पानीपत के दूसरे युद्ध में मुगल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
5 नवम्बर, 1630 – स्पेन और इंगलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
5 नवम्बर, 1639 – मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना हुई।
5 नवम्बर, 1678 – जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।
5 नवम्बर, 1725 – स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किया।
5 नवम्बर, 1811 – स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष हुआ।
5 नवम्बर, 1827 – पियर लाप्लेस नामक फ़्रांसीसी गणितज्ञ का निधन हुआ।
5 नवम्बर, 1854 – क्रीमियन के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।
5 नवम्बर, 1870 – बंगाल में स्वराज पार्टी के संस्थापक राजनीतिज्ञ चितरंजन दास का जन्म हुआ।


यह भी जानें : 04 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

5 नवम्बर, 1872 – उल्येसेस एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
5 नवम्बर, 1895 – आटो मोबाइल के लिए जॉर्ज बी सेल्डम को अमेरिका का पहला पेटेंट मिला।
5 नवम्बर, 1895 – अमेरिका के उताह प्रांत ने महिला मताधिकार को स्वीकार किया।
5 नवम्बर, 1911 – इटली ने लीबिया पर हमला कर दिया, त्रिपोली और साइरेनैका पर कब्जा जमा लिया।
5 नवम्बर, 1918 – योरोपीय देशों से शुरु हुई इन्फ़लूएन्ज़ा की महाभारी ने दुनिया में दसियों लाख लोगों की जान ली।
5 नवम्बर, 1920 – इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की स्थापना हुई।
5 नवम्बर, 1925 – इटली के तानाशाह मुसोलिनी ने इटली की सोशलिस्ट पार्टियों को भंग कर दिया।
5 नवम्बर, 1927 – वायसराय लॉर्ड इरविन ने गांधीजी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की और साइमन कमीशन की आगामी यात्रा की घोषणा की।
5 नवम्बर, 1937 – एडोल्फ हिटलर ने गुप्त बैठक बुला कर जर्मन जनता के लिए ज्यादा जगह लेने की अपनी योजना का खुलासा किया।
5 नवम्बर, 1944 – फ़्रांस के चिकित्सक, जीव वैज्ञानिक और दार्शनिक डॉक्टर एलेक्सेस कार्ल का निधन हुआ।
5 नवम्बर, 1945 – भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) के कैदियों के मामलों की सुनवाई लाल किले में शुरू हुई।
5 नवम्बर, 1951 – अमेरिका ने नवादा परमाणु परीक्षण केंद्र में ने परीक्षण किया।
5 नवम्बर, 1961 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू अमेरिका यात्रा पर न्यूयार्क पहुंचे।
5 नवम्बर, 1976 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
5 नवम्बर, 2006 – इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को फांसी की सजा सुनाई गई।
5 नवम्बर, 2007 – चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज 1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।
5 नवम्बर, 2012 – नाइजीरिया में बाढ़ के कारण 363 लोगों की मौत हो गई और 21 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए।