इतिहास के पन्‍नों में आज 3 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 3 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया और सोवियत संघ ने लाइका नाम के कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा था। वो पहला कुत्ता जानवर था जिसने अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान में पहुंचा और पृथ्वी के चक्कर लगाए। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


3 नवंबर, 644 – दूसरे मुस्लिम खलीफा उमर इब्न अल खाताब की मदीना में एक फारसी गुलाम ने हत्या कर दी।
3 नवंबर, 1394 – फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।
3 नवंबर, 1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।
3 नवंबर, 1655 – इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
3 नवंबर, 1762 – ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
3 नवंबर, 1796 – जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।
3 नवंबर, 1814 – योरोपीय देशों के प्रमुखों की सम्मिलिति से वियना कॉन्फेन्स का आयोजन हुआ। यह सम्मेलन फ़्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट की पराजय के पश्चात योरोप के मानचित्र को पुन: तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

यह भी जानें : 02 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

3 नवंबर, 1869 – कनाडा में हैमिल्टन फुटबॉल क्लब अस्तित्व में आया।
3 नवंबर, 1903 – पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।
3 नवंबर, 1917 – स्वतंत्रता सेनानी और महिला अधिकारों की पैरवी करने वाली अन्नापूर्णा महाराणा का जन्म हुआ।
3 नवंबर, 1928 – तुर्की की भाषा के लिए अरबी की बजाय रोमन लिपि के इस्तेमाल की शुरूआत हुई।
3 नवंबर, 1933 – अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का जन्म पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुआ।
3 नवंबर, 1948 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
3 नवंबर, 1956 – मिस्र पर ज़ायोनी आक्रमण में ग़ज़्ज़ा पट्टी में स्थित ख़ान यूनुस नगर में इस शासन के सैनिकों ने लोगों का जनसंहार किया।
3 नवंबर, 1957 – सोवियत संघ ने लाइका नाम के कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा था। वो पहला कुत्ता जानवर था जिसने अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान में पहुंचा और पृथ्वी के चक्कर लगाए।
3 नवंबर, 1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
3 नवंबर, 1962 – चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बांड स्कीम की घोषणा की गई।
3 नवंबर, 1984 – इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर को हुई हत्या के बाद राजधानी में सिख विरोधी दंगे हुए। जिसमें हजारों लोग मारे गए और बेघर हुए।
3 नवंबर, 1996 – केंद्रीय अफ़्रीक़ी गणराज्य के क्रूर तानाशाह जान बेडेल बोकासा का निधन हुआ।
3 नवंबर, 2000 – भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिए शुरू की गई।
3 नवंबर, 2004 – अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश तीन नवंबर को दूसरी बार अमरीका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
3 नवंबर, 2007 – पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने देश में आपातकाल की घोषणा की।
3 नवंबर, 2011 – पाकिस्तान के तीन क्रिकेटरों सलमान बट्ट, मो, आसिफ और मो. आमेर को एक साल पहले लॉडर्स टेस्ट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में तीन साल की जेल हुई।
3 नवंबर, 2014 – अमेरिका में आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाया गया।