इतिहास के पन्‍नों में आज 27 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 27 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार नोबेल पुरस्कार की शुरुआत हुई और भारत के प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


27 नवंबर, 1001 – हिंदूशाही शासक जयपाल को आक्रमणकारी महमूद गजनी ने हराया।
27 नवंबर, 1095 – पोप अर्बन द्वितीय ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।
27 नवंबर, 1237 – रोमन सम्राट फ्रेडरिक द्वितीय ने कोर्तेनुओवा के युद्ध में लोंबार्डियन लीग को हराया।
27 नवंबर, 1795 – पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
27 नवंबर, 1807 – पुर्तगाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
27 नवंबर, 1815 – पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।
27 नवंबर, 1817 – जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्ययनकर्ता थियोडर मोमसेन का जन्म हुआ।
27 नवंबर, 1870 – पहली बार फोटोग्राफर लैडिसलॉस वीनेक ने प्राग में गिरते उल्कापिंडों का चित्र लिया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 26 नवम्बर का दिन

27 नवंबर, 1895 – अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार नोबेल पुरस्कार की शुरुआत हुई।
27 नवंबर, 1907 – भारत के प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में जन्म हुआ।
27 नवंबर, 1912 – अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
27 नवंबर, 1932 – पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
27 नवंबर, 1940 – कराटे के महान खिलाड़ी एवं अभिनेता ब्रुस ली का जन्म हुआ।
27 नवंबर, 1941 – जर्मनी और सोवियत संघ के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान टैंक लड़ाई हुई। इसमें जर्मनी की पराजय होने के बाद लड़ाई बंद हुई।
27 नवंबर, 1953 – अमरीका के विख्यात ड्रामा लेखक पूजीन ओ नील का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
27 नवंबर, 1966 – उरुग्वे ने संविधान अपनाया।
27 नवंबर, 1967 – फ़्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने फिर दोहराया कि वह ब्रिटेन की सामूहिक बाज़ार की कोशिशों का विरोध करेंगे।
27 नवंबर, 1971 – सोवियत रूस के 'मार्स आॅर्बिटर' द्यारा मंगल ग्रह पर उतारा गया।
27 नवंबर, 1975 – गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
27 नवंबर, 1984 – भारत में ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त पर्सी नॉरिस की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
27 नवंबर, 1999 – हेलेन क्लार्क न्यूजीलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
27 नवंबर, 2011 – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार सुल्तान खान का निधन हुआ।
27 नवंबर, 2014 – आॅस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय बल्लेबाज फिलिप हयूज एक घरेलू मैच में हैलमेट के नीचे बाउंसर गेंद लगने से घायल हो गए। सर्जरी के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।