इतिहास के पन्‍नों में आज 24 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 24 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति हुई और प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर का जन्‍म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


24 नवंबर, 1434 – लंदन में टेम्स नदी के पानी का बर्फ के रूप में जमा।
24 नवंबर, 1632 – हॉलैंड के समाजशास्त्री और भौतिक शास्त्री बैरोख डो इस्पीनूज़ा का जन्म हुआ।
24 नवंबर, 1759 – इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
24 नवंबर, 1831 – ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री माइकल फेरेडे ने बिजली की खोज की।
24 नवंबर, 1859 – चार्ल्स डार्विन की 'आॅन द ओरिजिन आफ स्पिसीज' का प्रकाशन हुआ।
24 नवंबर, 1871 – नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन हुआ।
24 नवंबर, 1877 – डिप्टी कमिश्नर बनने वाले पहले हिंदुस्तानी कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 23 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

24 नवंबर, 1903 – क्लाइड कोलमैन ने आॅटोमोबाइल इलेक्ट्रिक स्टार्टर का पेटेंट कराया।
24 नवंबर, 1926 – प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति हुई।
24 नवंबर, 1944 – प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर का जन्‍म हुआ।
24 नवंबर, 1950 – अपालेचियन के महान तूफान' के नाम से मशहूर हुआ यह चक्रवात अपने साथ 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की तेज हवाएं लाया।
24 नवंबर, 1955 – क्रिकेट के सबसे धमाकेदार हरफनमौला खिलाड़ी इंग्लैंड के आॅलराउंडर इयान बॉथम का जन्म हुआ। इनके नाम 102 टेस्ट में 5200 रन और 383 विकेट तथा 116 वनडे में 2113 रन और 145 विकेट दर्ज है।
24 नवंबर, 1963 – अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की हत्या कर दी गई।
24 नवंबर, 1966 – कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।
24 नवंबर, 1966 – स्लोवाकिया के ब्रातिस्लवा के निकट बुल्गारिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें 82 यात्रियों की मौत हुई।
24 नवंबर, 1986 – तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।
24 नवंबर, 1988 – एंटी डिफेक्सन कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।
24 नवंबर, 1989 – चेकेस्लोवाकिया में एक नए युग की शुरूआत हुई थी जब तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दे दिया।
24 नवंबर, 2003 – हिंदी फिल्मों में कॉमेडी का तड़का लगाने वाली उमा देवी खत्री का निधन हुआ।
24 नवंबर, 2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुंचे।