इतिहास के पन्‍नों में आज 23 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 23 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे आध्यात्मिक गुरू साई बाबा का जन्म हुआ और देश के प्रख्यात भौतिक विज्ञानी, जीवविज्ञानी और पुरातत्वविद् जगदीशचंद्र बसु का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


23 नवंबर, 960 – जर्मनी के नरेश ऑटन प्रथम ने बूहम देश के सैनिकों को पराजित किया और इस देश पर क़ब्ज़ा कर लिया।
23 नवंबर, 1165 – पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन के बाद रोम वापस लौटे।
23 नवंबर, 1744 – अंग्रेज शासक जॉन कार्टरेट ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
23 नवंबर, 1873 – वियतनाम की राजधानी हनोई पर फ़्रांस के सैनिकों का अधिकार हो गया।
23 नवंबर, 1890 – नीदरलैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत हुई।
23 नवंबर, 1892 – लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया। युद्ध में करीब 3000 लोग मारे गये।
23 नवंबर, 1897 – जेएल लव ने पेंसिल छीलने वाले शार्पनर का पेटेंट कराया।
23 नवंबर, 1897 – साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता बंगला एवं अंग्रेजी लेखक नीरद चंद्र चौधरी का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 22 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

23 नवंबर, 1909 – राइट बंधुओं ने विमानों के उत्पादन के लिए 10 लाख डॉलर की पूंजी से कंपनी की स्थापना की।
23 नवंबर, 1926 – आध्यात्मिक गुरू साई बाबा का जन्म हुआ।
23 नवंबर, 1927 – ऑटोमेटेड म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट नाम की कंपनी ने पहला ज्यूक बॉक्स तैयार किया।
23 नवंबर, 1937 – देश के प्रख्यात भौतिक विज्ञानी, जीवविज्ञानी और पुरातत्वविद् जगदीशचंद्र बसु का निधन हुआ।
23 नवंबर, 1946 – वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग में 6000 लोग मारे गए।
23 नवंबर, 1967 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन का जन्म हुआ। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने 2011 में विश्व कप जीता था।
23 नवंबर, 1971 – चीन यूएन की सुरक्षा परिषद का सदस्य बना।
23 नवंबर, 1976 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कलाविद आंद्रे मैलरो का निधन हुआ।
23 नवंबर, 1980 – इटली में भूकंप के चलते 2600 लोग मारे गए।
23 नवंबर, 1983 – देश में पहली बार नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
23 नवंबर, 1984 – लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब 1000 लोग फंस गए थे।
23 नवंबर, 1990 – 20वीं सदी के सबसे महाना लेखकों में शुमार रोल्ड डाल का निधन हुआ।
23 नवंबर, 1996 – इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा। इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें 125 लोग मारे गए थे।
23 नवंबर, 1997 – साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता निराद सी. चौधरी ने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किये।
23 नवंबर, 2002 – नाइजीरिया में होनेवाली विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को लंदन ले जाने का फ़ैसला लिया गया।
23 नवंबर, 2009 – फिलीपिंस में मासूम-बेगुनाह 32 मीडियाकर्मीयों को मौत के घाट उतार दिया गया था।