इतिहास के पन्‍नों में आज 19 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 19 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म हुआ, उनका पूरा नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी गाँधी था और कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


19 नवंबर, 1824 – रुस के सेंट पीटर्सबर्ग में बाढ़ से 10000 लोगों की मौत हुई।
19 नवंबर, 1828 – मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी और 1857 के प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्म हुआ।
19 नवंबर, 1828 – आस्ट्रिया के प्रसिद्ध संगीतकार फ़ैंज़ शूबर्ट का निधन हुआ।
19 नवंबर, 1838 – समाज सुधारक केशव चंद्र सेन का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म हुआ।
19 नवंबर, 1893 – पहला रंगीन सप्लीमेंट संडे न्यूयॉर्क वर्ल्ड समाचार पत्र द्यारा प्रकाशित किया गया।
19 नवंबर, 1895 – फ्रेडेरिक ई. ब्लेसडेल ने पेपर पेंसिल का पेटेंट कराया।
19 नवंबर, 1912 – प्रथम बाल्कन युद्ध में सर्बिया की सेना ने बीतोला पर कब्जा कर मेसिडोनिया के आट्टोमन शासन का अंत किया।


यह भी जानें : 18 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

19 नवंबर, 1917 – देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म हुआ, उनका पूरा नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी गाँधी था।
19 नवंबर, 1933 – यूरोपीय देश स्पेन में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला।
19 नवंबर, 1951 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
19 नवंबर, 1952 – स्पेन यूनेस्को का सदस्य बना।
19 नवंबर, 1975 – देश की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का जन्म हैदराबाद में हुआ।
19 नवंबर, 1977 – मिस्र के तत्कालीन राष्ट्रपति अनवर सादात ने इसराइल का ऐतिहासिक दौरा किया।
19 नवंबर, 1982 – नौवें एशियाई खेल दिल्ली में शुरु हुए।
19 नवंबर, 1985 – दुनिया की दो महाशक्तियों - पूर्व सोवियत संघ और अमरीका के बीच स्वीट्ज़रलैंड में शिख़र वार्ता की शुरुआत हुई थी।
19 नवंबर, 1990 – नैटो और वार्सा संधि के सदस्य देशों के नेताओं ने पेरिस में एक समझौते पर हस्ताक्षर करके पूर्वी और पश्चिमी ब्लॉकों के बीच शीत युद्ध का अंत कर दिया।
19 नवंबर, 1994 – ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता।
19 नवंबर, 1995 – कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया। ये भारत की पहली महिला खिलाड़ी है, जिन्होंने ओलंपिक में मैडल जीता था।
19 नवंबर, 1997 – कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
19 नवंबर, 2013 – लेबनान की राजधानी बेरुत में ईरानी दूतावास के समीप हुये दोहरे आत्मघाती बम धमाके में 23 लोगों की मौत, 160 अन्य घायल।