इतिहास के पन्‍नों में आज 18 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 18 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक वी. शांताराम का जन्म हुआ और पहली बार मिकी माउस अपनी फिल्म स्टीमबोट विली के साथ बड़े पर्दे पर दिखा। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


18 नवंबर, 1727 – महाराजा जयसिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। शहर के आर्किटेक्ट बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे।
18 नवंबर, 1738 – फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
18 नवंबर, 1772 – पेशवा माधवराव प्रथम का निधन हुआ और उनके छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली।
18 नवंबर, 1833 – हॉलैंड और बेल्जियम के बीच जोनहोवेन संधि पर हस्ताक्षर हुए।
18 नवंबर, 1839 – फ़्रांसी साम्राज्य के विरुद्ध अलजीरिया की जनता का दूसरा आंदोलन आरंभ हुआ जिसका नेतृत्व अब्दुल क़ादिर बिन मोहयुद्दीन ने किया।
18 नवंबर, 1901 – प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक वी. शांताराम का जन्म हुआ।
18 नवंबर, 1903 – अमेरिका और पनामा के बीच हुई संधि के तहतें नहर निर्माण का विशेषाधिकार दिया।
18 नवंबर, 1909 – अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।

यह भी जानें : 17 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

18 नवंबर, 1918 – लताविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
18 नवंबर, 1928 – पहली बार मिकी माउस अपनी फिल्म स्टीमबोट विली के साथ बड़े पर्दे पर दिखा।
18 नवंबर, 1948 – बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से 500 लोग डूबे।
18 नवंबर, 1951 – ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया।
18 नवंबर, 1956 – मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।
18 नवंबर, 1963 – अमेरिकी टेलीफोन कंपनी बेल सिस्टम्स दुनिया के सामने पहला ऐसा फोन लाई जिसमें बटन वाला डायलिंग पैड था।
18 नवंबर, 1972 – बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया।
18 नवंबर, 1973 – पुड्डुचेरी के अरबिंदो आश्रम की गुरू मां का निधन हुआ।
18 नवंबर, 1978 – 'पीपल्स टेंपल' पंथ के गुरू जिम जोंस ने सैकड़ों अनुयाइयों संग, जोंसटाउन, गयाना में सामूहिक खुदकुशी की।
18 नवंबर, 1989 – लगभग 50 हज़ार लोगों ने बुल्ग़ारिया के शहर सोफ़िया में राजनीतिक सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था।
18 नवंबर, 1991 – चार साल से बंधक बनाए गए ब्रितानी चर्च के दूत टेरी वेट को इस्लामी चरमपंथियों ने रिहा किया।
18 नवंबर, 1993 – दक्षिण अफ्रीका के 21 राजनीतिक दलों ने नए संविधान को स्वीकार किया, इसके तहत मतधिकार का दायरा बढ़ाया गया।
18 नवंबर, 2002 – इराक निशस्त्रीकरण संकट: हेंस ब्लिक्स के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों का दल इराक पहुंचा।
18 नवंबर, 2013 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।