इतिहास के पन्‍नों में आज 15 नवंबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 15 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम विनायक गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई औरदेश की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


15 नवंबर, 1630 – जर्मनी के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री युहान केपलर का 59 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उपग्रहों की चाल के बारे में केपलर क़ानून तथा मंगलग्रह द्वारा अपनी कक्षा में अंडाकर चक्कर की खोज उन्ही के अध्ययन का परिणाम है।
15 नवंबर, 1830 – समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।
15 नवंबर, 1884 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप में योरोपीय देशों के लिए उपनिवशों को बॉटने के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कॉन्फ़्रेन्स आरंभ हुई।
15 नवंबर, 1884 – नोबल पुरस्कार से सम्मानित जर्मनी के लेखक ग्रेहाई होप्टमैन का जन्म हुआ।
15 नवंबर, 1901 – मिलर रीस ने विद्युुत से चलने वाले श्रवण सहायक यंत्र (हीयरिंग एड) का पेटेंट कराया।
15 नवंबर, 1905 – किंग कैंप जिलेट को अमेरिकी पेटेंट कार्यालय ने सेफ्टी रेजर का पेटेंट दिया। इस तरह दुनिया के सामने पहली बार दोनों तरफ धार वाली शेविंग ब्लेड आई।
15 नवंबर, 1920 – लीग आॅफ नेशनस की पहली सभा जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हुई।

यह भी जानें : 14 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

15 नवंबर, 1936 – नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
15 नवंबर, 1949 – महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम विनायक गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई।
15 नवंबर, 1955 – पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
15 नवंबर, 1961 – संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।
15 नवंबर, 1966 – जेमिनी 12 के मिशन की सफल समाप्ति हुई।
15 नवंबर, 1971 – इंटेल ने दुनिया का पहला सिंगल चिप माइक्रोप्रोसेसर 'इंटेल 4004' लॉन्च किया।
15 नवंबर, 1978 – मक्का से इंडोनेशिया ले जा रहा एक विमान श्रीलंका में हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 183 लोगों की मौत हुई।
15 नवंबर, 1982 – भूदान आंदोलन का आधार आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे का पुनार आश्रम में निधन हुआ।
15 नवंबर, 1986 – देश की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म हुआ।
15 नवंबर, 1989 – भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने आखिरी टेस्ट 14 नवंबर, 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला।
15 नवंबर, 1989 – पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
15 नवंबर, 1989 – फ्रांस ने मौरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
15 नवंबर, 2000 – झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
15 नवंबर, 2012 – शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।