इतिहास के पन्‍नों में आज 13 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 13 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का पाकिस्तान के गुजरांवाला में जन्म हुआ और भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में 264 रनों की पारी खेलकर रिकार्ड बनाया जो एकदिवसीय पारी में सबसे ज्यादा रन हैं। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


13 नवंबर, 1743 – फ़्रांसीसी रसायन शास्त्री ऐंटोडन लौरेन डी लेवोज़िये का जन्म हुआ। उनको फ्रांस की क्रान्ति के विरोध के कारण 1794 ईसवी में फॉसी दे दी गयी।
13 नवंबर, 1780 – पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का पाकिस्तान के गुजरांवाला में जन्म हुआ।
13 नवंबर, 1831 – स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ मैक्सवेल का जन्म हुआ।
13 नवंबर, 1839 – अमेरिका की पहली दासता विरोध पार्टी 'लिबर्टी पार्टी' का न्यूयॉर्क में गठन किया गया।
13 नवंबर, 1849 – पीटर बर्नेट कैलिफोर्निया के पहले गवर्नर नियुक्त किये गये।
13 नवंबर, 1851 – लंदन और पेरिस के बीच टेलीग्राफ कनेक्शन स्थापित किया गया।
13 नवंबर, 1864 – यूनान के नए संविधान को स्वीकार किया गया।
13 नवंबर, 1885 – सर्बियाई सेना ने बुल्गारिया पर कब्जा किया।


यह भी जानें : 12 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

13 नवंबर, 1909 – अमेरिका के इलिनोइस प्रांत के चेरी में सेंट पॉल कोयला खदान में आग लगने से 259 कर्मियों की मौत हो गयी।
13 नवंबर, 1918 – मध्य यूरोप में स्थित देश आस्ट्रिया गणराज्य बना।
13 नवंबर, 1924 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम की नेता तथा मौलाना मुहम्मद अली व शौकत अली जौहर की माता आबिदर बेगम का निधन हुआ।
13 नवंबर, 1946 – मैसाच्युसेट्स में प्राकृतिक बादल से पहली बार कृत्रिम बर्फ बनाई गई।
13 नवंबर, 1956 – अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने अलबामा की बसों में नस्ली भेद-भाव को असंवैधानिक करार दिया।
13 नवंबर, 1960 – स्पेन के एमुडे में एक फिल्म थियेटर में आग लगने से 152 बच्चे मारे गये।
13 नवंबर, 1968 – पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।
13 नवंबर, 1970 – बांग्लादेश में एक भीषण चक्रवात आया जिसमें लगभग दो लाख लोग हताहत हो गये। इस चक्रवात से भारी आर्थिक हानि भी हुई।
13 नवंबर, 1971 – नासा द्वारा भेजा गया यान मैरिनर-9 ने मंगल ग्रह का चक्कर लगया।
13 नवंबर, 1975 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।
13 नवंबर, 1985 – पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गए थे।
13 नवंबर, 1987 – कंडोम के पहले विज्ञापन को ब्रितानी टीवी पर प्रसारित किया गया।
13 नवंबर, 1993 – फारुख लेगहारी पाकिस्तान के आठवें राष्ट्रपति बने।
13 नवंबर, 1994 – स्वीडेन ने यूरोपीय संघ में शामिल होने पर सहमति जताई।
13 नवंबर, 1997 – सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।
13 नवंबर, 1998 – चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।
13 नवंबर, 2014 – भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में 264 रनों की पारी खेलकर रिकार्ड बनाया जो एकदिवसीय पारी में सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने 173 गेंदों की अपनी पारी में 33 चौके और नौ छक्के लगाये।