इतिहास के पन्‍नों में आज 30 अक्टूबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 30 अक्टूबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का जन्म हुआ और प्रसिद्ध लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा का​ निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


30 अक्टूबर, 1611 – गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
30 अक्टूबर, 1821 – रुस के विख्यात लेखक फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की का जन्म हुआ।
30 अक्टूबर, 1883 – महान चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन हुआ।
30 अक्टूबर, 1909 – भारत के एक प्रमुख वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का जन्म हुआ। जिन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की कल्पना की थी। उन्हें 'आर्किटेक्ट ऑफ इंडियन एटॉमिक एनर्जी प्रोग्राम' भी कहा जाता है।
30 अक्टूबर, 1910 – अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस संस्था के संस्थापक हेनरी डुनेन्ट का निधन हुआ।
30 अक्टूबर, 1922 – बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।

यह भी जानें : 29 अक्टूबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

30 अक्टूबर, 1925 – पहली बार लंदन में टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ।
30 अक्टूबर, 1930 – तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये।
30 अक्टूबर, 1945 – भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
30 अक्टूबर, 1956 – भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।
30 अक्टूबर, 1960 – सर माइकल वुडरफ ने ब्रिटेन के अस्पताल में पहली बार किसी जिंदा इंसान के शरीर से किडनी का प्रत्यारोपण किया गया।
30 अक्टूबर, 1963 – अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
30 अक्टूबर, 1975 – स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
30 अक्टूबर, 1980 – मध्य अमेरिकी देशों होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने सीमा विवाद हल किया।
30 अक्टूबर, 1990 – भारत के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा की मृत्यु हो गई।
30 अक्टूबर, 1991 – अमरीका के प्रयास से मिस्र, जार्डन सीरिया, लेबनान और फ़िलिस्तीन मुक्ति संगठन पी.एल.ओ. की अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के साथ तथाकथित मध्यपूर्व शांति बैठक हुई।
30 अक्टूबर, 1994 – बाल्कन देश मेकिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत हुई​।
30 अक्टूबर, 2001 – लादेन के सम्पर्क में रहने के आरोपी 3 परमाणु वैज्ञानिकों को पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा।
30 अक्टूबर, 2008 – असम (भारत) की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर श्रेणिबद्ध धमाके हुए. इसमें 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हुई।
30 अक्टूबर, 2013 – तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत हुई।