इतिहास के पन्‍नों में आज 29 अक्टूबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 29 अक्टूबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना हुई और मुक्‍केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्‍सर विजेंद्र सिंह का जन्‍म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


29 अक्टूबर, 1709 – इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।
29 अक्टूबर, 1794 – फ्रांसिसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।
29 अक्टूबर, 1851 – बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की गई।
29 अक्टूबर, 1859 – स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
29 अक्टूबर, 1863 – जिनेवा में हुए कांफ्रेंस के तहत अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति का गठन किया गया।
29 अक्टूबर, 1864 – यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।
29 अक्टूबर, 1872 – जेएस रिडसन ने धातु से बनी पवनचक्की का पेंटेंट ​कराया।


यह भी जानें : 28 अक्टूबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

29 अक्टूबर, 1911 – अमेरिकी संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्‍जर का निधन हुआ।
29 अक्टूबर, 1913 – मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ़ से हजारों लोग मारे गये।
29 अक्टूबर, 1920 – पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना हुई।
29 अक्टूबर, 1923 – ऑटोमन साम्राज्य के खत्म होने के एलान के साथ ही तुर्की देश गणराज्य बना।
29 अक्टूबर, 1942 – नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।
29 अक्टूबर, 1947 – बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।
29 अक्टूबर, 1955 – बेल्जियम ने कामगारों के लिए सप्ताह में पांच दिन काम करने के कानून को मंजूरी दी।
29 अक्टूबर, 1956 – ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने मिस्र के सीना प्रायद्वीप पर आक्रमण कर दिया।
29 अक्टूबर, 1958 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
29 अक्टूबर, 1959 – पहली लोक सभा के सदस्य सैयद मोहम्मद अहमद काजमी का निधन हुआ।
29 अक्टूबर, 1964 – अफ्रीकी देश तंगायिका-जांजीबार संयुक्त गणराज्य का नाम बदलकर संयुक्त गणराज्य तंजानिया किया गया।
29 अक्टूबर, 1972 – नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।
29 अक्टूबर, 1985 – मुक्‍केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्‍सर विजेंद्र सिंह का जन्‍म हुआ।
29 अक्टूबर, 1990 – अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 30 लोग मारे गये।
29 अक्टूबर, 1994 – न्यूयॉर्क में अमेरिका के मूल निवासियों से जुड़े राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन किया गया।
29 अक्टूबर, 1999 – भारत के पूर्वी तट पर 250 किमी की रफ्तार से आये महातूफान से करीब 150 लोगों की जान गई और पांच लाख लोग प्रभावित हुए।
29 अक्टूबर, 2005 – दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों पहाड़गंज और सरोजिनी नगर में सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत हुई।
29 अक्टूबर, 2012 – अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत हुई।
29 अक्टूबर, 2015 – चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।