इतिहास के पन्‍नों में आज 28 अक्टूबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 28 अक्टूबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे फ्रांस ने दोस्ती के प्रतीक के रूप में अमेरिका को स्टैचु ऑफ लिबर्टी भेंट किया और माइक्राेसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का वाशिंगटन में जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



28 अक्टूबर, 1492 – क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज की, जिसके पश्चात स्पेन की सेनाएं इस क्षेत्र में पहुँचीं थी।
28 अक्टूबर, 1709 – इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।
28 अक्टूबर, 1851 – बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की गई।
28 अक्टूबर, 1859 – स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
28 अक्टूबर, 1863 – जिनेवा में हुए कांफ्रेंस के तहत अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति का गठन किया गया।
28 अक्टूबर, 1867 – स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में जन्म हुआ।
28 अक्टूबर, 1886 – फ्रांस ने दोस्ती के प्रतीक के रूप में अमेरिका को स्टैचु ऑफ लिबर्टी भेंट किया।
28 अक्टूबर, 1891 – जापान में आये भूकंप से 7300 लोग मरे।
28 अक्टूबर, 1900 – जर्मन भाषाविद तथा प्राच्य विद्या विशारद फ्रेडरिक मैक्स मूलर का निधन हुआ।
28 अक्टूबर, 1913 – जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की स्थापना हुई।
28 अक्टूबर, 1918 – आस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।



28 अक्टूबर, 1929 – अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट धराशायी हुआ। जिससे कारोबार बाजार 24 फीसदी गिर गया। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट कहा जाता है।
28 अक्टूबर, 1940 – इटली की फ़ासीवादी सरकार के अध्यक्ष मोसोलीनी के नेतृत्व में इस देश की दो लाख की सेना ने यूनान पर आक्रमण किया।
28 अक्टूबर, 1944 – दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी के घटक बुलगारिया ने बिना शर्त सोवियत संघ के सामने समर्पण कर दिया।
28 अक्टूबर, 1955 – माइक्राेसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का वाशिंगटन में जन्म हुआ।
28 अक्टूबर, 1955 – मिस्त्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
28 अक्टूबर, 1962 – सोवियत संघ के नेता निकिता ख्रुश्चेव ने घोषणा की कि उनका देश अमरीका के निशाने पर सधी, क्यूबा में तैनात परमाणु मिसायलें हटा लेगा।
28 अक्टूबर, 2004 – चीन की राजधानी बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता लगा। परमाणु मसले पर ईराक के साथ यूरोपीय संघ की वार्ता विफल हुई।
28 अक्टूबर, 2005 – चेकोस्लोवाकिया देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
28 अक्टूबर, 2009 – पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल।
28 अक्टूबर, 2012 – सीरिया में संघर्ष विराम टूटने के बाद 128 लोग मारे गये।
28 अक्टूबर, 2012 – जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने वर्ष 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।