इतिहास के पन्‍नों में आज 25 अक्टूबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 25 अक्टूबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे विश्व विख्यात स्पेन के चित्रकार पैब्लो पीकासो नामक का जन्म हुआ। उनकी कई कलाकृतियों को विश्व ख्याति प्राप्त हुई और जाने-माने हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है—


25 अक्टूबर, 1296 – संत ज्ञानेश्वर का निधन हुआ।
25 अक्टूबर, 1711 – इटली के दो प्राचीन ऐतिहासिक नगरों पॉम्पी तथा हरकुलेनम के अवशेषों का एक ग्रामवासी ने पता लगाया।
25 अक्टूबर, 1760 – जार्ज तृतीय की ग्रेट ब्रिटेन के राजा के पद पर ताजपोशी हुई।
25 अक्टूबर, 1812 – युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।
25 अक्टूबर, 1870 – पहली बार अमेरिका में पोस्टकार्ड का प्रयोग किया गया।
25 अक्टूबर, 1881 – स्पेन के पैब्लो पीकासो नामक चित्रकार का जन्म हुआ। उनकी कई कलाकृतियों को विश्व ख्याति प्राप्त हुई।
25 अक्टूबर, 1902 – सांता मारिया ग्वाटेमाला में आये जबरदस्त भूकंप से 6000 मरे।

यह भी जानें : 24 अक्टूबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

25 अक्टूबर, 1917 – बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) ब्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।
25 अक्टूबर, 1924 – अंग्रेजों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार करके दो साल के लिए जेल भेज दिया।
25 अक्टूबर, 1940 – बेंजामिन ओ डेविस, सीनियर अमेरिकी सेना के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी जनरल बने।
25 अक्टूबर, 1941 – यूक्रेन में 16 हजार यहूदियों का नरसंहार हुआ।
25 अक्टूबर, 1945 – जापान के गठबंधन सेनाओं के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद च्यांग काई-शेक ने ताईवान को अपने नियंत्रण में लिया।
25 अक्टूबर, 1951 – भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।
25 अक्टूबर, 1955 – पहली बार घरेलू इस्तेमाल के लिए माइक्रोवेव ओवन की ब्रिकी टप्पन नामक कंपनी ने शुरू की।
25 अक्टूबर, 1960 – न्यूयॉर्क में पहली इलेक्ट्रॉनिक कलाई घड़ी बाजार में आई।
25 अक्टूबर, 1964 – अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।
25 अक्टूबर, 1971 – संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।
25 अक्टूबर, 1971 – राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समिति की स्थापना हुई।
25 अक्टूबर, 1980 – प्रसिद्ध उर्दू लेखक और शायर साहिर लुधियानवी का निधन हो गया।
25 अक्टूबर, 1990 – मेघालय के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन ए. संगमा का निधन हुआ।
25 अक्टूबर, 1995 – तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
25 अक्टूबर, 2000 – अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल धरती पर वापस लौटा।
25 अक्टूबर, 2001 – माइक्रोसॉफ्ट ने नए आॅपरेटिंग सिस्टम विंडोज एक्सपी को रिलीज किया।
25 अक्टूबर, 2005 – हिंदी लेखक निर्मल वर्मा का निधन हुआ।
25 अक्टूबर, 2009 – बगदाद में हुए दो आत्मघाती बम धमाकों में करीब 155 लोग मारे गए।
25 अक्टूबर, 2012 – जाने-माने हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी का निधन हुआ।
25 अक्टूबर, 2012 – क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डालर का नुकसान हुआ।