बिहार के राज्यपालों की सूची (1947-2019)

बिहार के 38वें राज्यपाल के रूप में सत्यपाल मलिक ने 4 अक्टूबर, 2017 को शपथ ली। राज्यपाल सत्यपाल मलिक का जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के हिसवाड़ा में सामान्य किसान परिवार में हुआ। उन्होंने पड़ोस के ढिकौली गांव से इंटर तक की पढ़ाई की। वह 21 अप्रैल, 1990 से 10 नवंबर, 1990 तक केंद्रीय पर्यटन एवं संसदीय राज्यमंत्री रह चुके हैं। इसके पहले वे 1980-84 और 1986-89 तक राज्यसभा सदस्य और 1989-90 तक लोकसभा सांसद के साथ 1974-77 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य थे। छात्र राजनीति से बाहर निकल कर सत्यपाल मलिक विधायक बने, फिर अलीगढ़ से सांसद चुने गये। वे लोकदल और जनता दल के सदस्य रहे। बाद में भाजपा में शामिल हुए और इसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुए।



बिहार के राज्यपालों एवं उनका कार्यकाल की सूची इस प्रकार है–

1. जयरामदास दौलतराम : 15 अगस्त, 1947 – 11 जनवरी, 1948
2.. माधव श्रीहरि अण्णे : 12 जनवरी, 1948 – 14 जून, 1952
3. रंगनाथ रामचन्द्र दिवाकर : 15 जून, 1952 – 5 जुलाई, 1957
4. डॉ. जाकिर हुसैन : 6 जुलाई, 1957 – 11 मई, 1962
5. मद्भुसि अनन्तशयनम् अयंगर : 12 मई, 1962 – 6 दिसंबर, 1967
6. नित्यानंद कानूनगो : 7 दिसम्बर, 1967 – 20 जनवरी, 1971
7. न्यायमूर्ति उज्ज्वल नारायण सिन्हा (कार्यवाहक) : 21 जनवरी, 1971 – 31 जनवरी, 1971

8. देवकांत बरुआ : 1 फरवरी, 1971 – 4 फरवरी, 1971
9. रामचंद्र धोंडीबा भंडारे : 4 फरवरी, 1973 – 15 जून, 1976
10. जगन्नाथ कौशल : 16 जून, 1976 – 27 मई, 1978
11. न्यायमूर्ति कृष्णवल्लभ नारायण सिहं (कार्यवाहक) : 27 मई, 1978 – 26 जून, 1978
12. जगन्नाथ कौशल : 26 जून, 1978 – 31 जनवरी, 1979
13. न्यायमूर्ति कृष्णवल्लभ नारायण सिहं (कार्यवाहक) : 31 जनवरी, 1979 – 19 सितम्बर, 1979
14. अखालकुर रहमान किदवई : 20 सितंबर, 1979 – 15 मार्च, 1985
15. पेंडेकांति वेंकट सुब्बैया : 15 मार्च, 1985 – 25 फरवरी, 1988
16. गोविंद नारायण सिंह : 26 फरवरी, 1998 – 24 जनवरी, 1989
17. न्यायमूर्ति दीपक कुमार सेन (कार्यवाहक) : 24 जनवरी, 1989 – 28 जनवरी, 1989
18. आर. जी. प्रधान (कार्यवाहक) : 29 जनवरी, 1989 – 2 फरवरी, 1989
19. जगन्नाथ पहाड़िया : 3 मार्च, 1989 – 2 फरवरी, 1990
20. जस्टिस जी. जी. सोहोनी (कार्यवाहक) : 2 फरवरी, 1990 – 16 फरवरी 1990
21. मोहम्मद यूनुस सलीम : 16 फरवरी, 1990 – 13 फरवरी, 1991
22. बी. सत्यनारायण रेड्डी : 14 फरवरी, 1991 – 18 मार्च, 1991
23. मुहम्मद शफी कुरैशी : 19 मार्च, 1991 – 13 अगस्त, 1993
24. अखलाकुर रहमान किदवई : 14 जुलाई, 1993 – 26 अप्रैल, 1998
25. सुंदर सिंह भंडारी : 27 अप्रैल, 1998 – 15 मार्च, 1999
26. जस्टिस बी. एम. लाल (कार्यवाहक) : 15 मार्च, 1999 – 5 अक्टूबर, 1999
27. सूरजभान : 6 अक्टूबर, 1999 – 22 नवम्बर, 1999
28.विनोदचन्द्र पाण्डे : 23 नवंबर, 1999 – 12 जून, 2003
29. एम आर जोइस : 12 जून, 2003 – 31 अक्टूबर, 2004
30- वेद प्रकाश मरवाह (कार्यवाहक) : 1 नवम्बर, 2004 – 4 नवम्बर 2004
31. बूटा सिंह : 5 नवंबर, 2004 – 29 जनवरी, 2006
32. गोपाल कृष्ण गांधी (कार्यवाहक) : 31 जनवरी, 2006 – 21 जून, 2006
33. आर एस गवई : 22 जून, 2006 – 10 जुलाई, 2008
34. रघुनंदन लाल भाटिया : 10 जुलाई, 2008 – 28 जून, 2009
35. देवानंद कुँवर : 29 जून, 2009 – 21 मार्च, 2012
36. डी वाय पाटिल : 22 मार्च, 2012 – 26 नवंबर, 2014
37. केसरी नाथ त्रिपाठी : 27 नवंबर, 2014 – 15 अगस्त, 2015
38. राम नाथ कोविन्द : 16 अगस्त, 2015 – 20 जून, 2017
39. केसरी नाथ त्रिपाठी (कार्यवाहक) : 20 जून, 2017 – 30 सितम्बर, 2017
40. सत्यपाल मलिक : 30 सितम्बर, 2017 – पदस्थ