9857 माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती होगी जल्द UPTET


माध्यमिक शिक्षा में 9857 एलटी ग्रेड-1 शिक्षकों (UP LT Grade Teacher) की भर्ती जल्द होने वाली है। इन शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इलाहाबाद को भेजा है। आयोग सरकार से इसको नियमावली पर मार्गदर्शन के बाद साल के अंत तक भर्ती का विज्ञान जारी करेगा।



माध्यमिक शिक्षा विभाग में जब एलटी ग्रेड 1 शिक्षकों की भर्ती ग्रेडिंग के आधार पर की जाती थी। राज्य सरकार ने अब लिखित परीक्षा से इनकी भर्ती करने का निर्णय किया है। विभाग में एलटी ग्रेड 1 के 9437 और प्रवक्ता के 2600 पद खाली चल रहे हैं। आने वाले महीनों में एलटी ग्रेड 1 शिक्षकों की सेवानिवृत्ति के बाद 400 से अधिक पद और खाली होंगे। इसे देखते हुए विभाग ने 9857 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव लोक सेवा आयोग को भेजा है।