इतिहास के पन्‍नों में आज 21 सितम्बर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में 21 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अमेरिका का पहला दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी हुआ था। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



21 सितम्बर, 1677 – नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन ने अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट हासिल किया।

21 सितम्बर, 1784 – अमेरिका का पहला दैनिक अखबार(पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।
21 सितम्बर, 1790 – पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।
21 सितम्बर, 1792 – फ्रेंच नेशनल कन्वेंशन ने राजशाही को समाप्त करने के लिए मतदान किया।
21 सितम्बर, 1815 – किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।
21 सितम्बर, 1857 – बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
21 सितम्बर, 1866 – ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म हुआ। उन्होंने लंदन विश्व विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की और फिर अध्ययन से जुड़ गये। एच जी वेल्ज़ ने कुछ समय तक पत्रकारिता भी की परंतु जिस चीज ने उन्हें विश्व स्तर पर ख्याति दिलाई वो उनकी वैज्ञानिक व काल्पनिक कहानियां हैं।
21 सितम्बर, 1885 – नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।
21 सितम्बर, 1905 – अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी गठित हुई।
21 सितम्बर, 1909 – घाना के प्रख्यात राजनीतिज्ञ क़ेवाम नकरुमा का जन्म हुआ। उन्होंने अपना बचपन व जवानी बड़ी कठिन परिस्थितियों में बिताया किंतु आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपनी शिक्षा जारी रखी और समाजशास्त्र में पी एच डी की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने ब्रिटेन के विरुद्ध घाना के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रुप से भाग लिया। 
21 सितम्बर, 1928 – ‘माय विकली रीडर’ मैगजीन की शुरुआत हुई।
21 सितम्बर, 1938 – चक्रवाती तूफान(183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत ​हुई।
21 सितम्बर, 1938 – सितंबर को अफ्रीका के तट के पास द ग्रेट हरिकेन पैदा होने लगा। इसकी तीव्रता लगातार बढ़ती गई को तूफान अमेरिका के पूर्वी तट पर लॉन्ग आइलैंड पर पहुंचा।
21 सितम्बर, 1942 – नाजियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।
21 सितम्बर, 1942 – बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।
21 सितम्बर, 1949 – चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने 'पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना पार्टी की घोषणा की। 
21 सितम्बर, 1964 – माल्टा को ब्रिटेन से आजादी मिली। यह देश 1798 ईसवी में फ़्रांसीसी साम्राज्य के नियंत्रण में चला गया था और कुछ समय बाद ब्रिटेन ने इस द्वीप पर अधिकार कर लिया। 1921 में ब्रिटेन ने इस देश को स्वायत्तता दी किंतु इस देश की जनता पूर्ण स्वतंत्रता चाहती थी। 
21 सितम्बर, 1965 – सोवियत संघ की ओ. कोम्मिसारवा ने पैराशूट से 46250 फुट की छलांग लगाकर रिकार्ड बनाया। 
21 सितम्बर, 1964 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
21 सितम्बर, 1966 – प्रसद्धि तैराक मिहिर सेन ने बास्फोरस की खाड़ी को पार किया।
21 सितम्बर, 1971 – ब्रिटेन की शाही वायु सेना का एक विमान कैम्ब्रिजशर शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे एक पुरुष और दो लड़कों की मौत हो गई।
21 सितम्बर, 1984 – ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
21 सितम्बर, 1991 – अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
21 सितम्बर, 1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी हुआ था।
21 सितम्बर, 1999 – मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु हुई।
21 सितम्बर, 2000 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए लिबरल डेमोक्रेटिक फ्रेंड्स इंडिया सोसायटी की स्थापना हुई।
21 सितम्बर, 2013 – नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत हुई।