इतिहास के पन्‍नों में आज 2 सितम्बर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 2 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अविभाजित भारत की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली और अमेरिका में ऑटोमैटिक टेलर मशीन (एटीएम) को पहली बार दुनिया के सामने लाया गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


2 सितम्बर, 1573 – अकबर ने अहमदाबाद के पास निर्णायक जंग जीती और गुजरात पर कब्जा कर लिया।
2 सितम्बर, 1666 – लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हजार इमारतें नष्ट हो गयी।
2 सितम्बर, 1775 – पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया।
2 सितम्बर, 1789 – अमेरिका के राजस्व विभाग की स्थापना हुई।
2 सितम्बर, 1801 – ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के निरंतर आक्रमण के बाद फ़्रांस की सेना पराजित हुई और उसे मिस्र से निकलना पड़ा।
2 सितम्बर, 1806 – भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया।
2 सितम्बर, 1867 – नीदरलैंड के हारलेम नेथ में पहला गर्ल्स स्कूल खोला गया।
2 सितम्बर, 1898 – मशीनगन का युद्ध में पहली बार इस्तेमाल किया गया।
2 सितम्बर, 1926 – इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
2 सितम्बर, 1930 – ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।
2 सितम्बर, 1945 – जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
2 सितम्बर, 1945 – द्वितीय विश्व युद्ध छह साल और एक दिन चलने के बाद समाप्त हो गया।
2 सितम्बर, 1945 – वियतनाम ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
2 सितम्बर, 1945 – हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।
2 सितम्बर, 1946 – पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अविभाजित भारत की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2 सितम्बर, 1956 – हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत हुई।
2 सितम्बर, 1962 – सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।
2 सितम्बर, 1969 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टेलर मशीन (एटीएम) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।
2 सितम्बर, 1970 – नासा ने चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन को कैंसिल कर दिया।
2 सितम्बर, 1970 – राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन किया।
2 सितम्बर, 1990 – काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।
2 सितम्बर, 1991 – अमेरिका ने औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
2 सितम्बर, 1992 – अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए सहमत हुए।
2 सितम्बर, 1992 – निकारगुआ में भूकंप से करीब 116 लोगों की मौत हो गई।
2 सितम्बर, 1996 – मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 साल से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान 120000 से अधिक लोग मारे गये थे।
2 सितम्बर, 2009 – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वाई.एस.राजशेखर रेड्डी का निधन हुआ।