इतिहास के पन्‍नों में आज 13 सितम्बर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 13 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अमरीका के शिकागो नगर में लिफ्ट का पहला परीक्षण किया गया और उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


1250 – ईसाइयों और मुसलमानों के बीच मन्सूरिया नामक युद्ध आरंभ हुआ। यह युद्ध जिसे क्रूसेड के नाम से भी जाना जाता है।
1574 – तुर्की की सेना ने ट्यूनिस पर पुन: कब्जा किया।
1780 – अमरीका के शिकागो नगर में लिफ्ट का पहला परीक्षण किया गया। इसे जॉन बेकबार्ट नामक एक अमरीकी ने बनाया था इस परीक्षण में कुछ लोगों को 100 मीटर की उँचाई तक ले जाकर फिर नीचे लाया गया। बिजली की पहली लिफ्ट 1889 में और पहली ऑटोमेटिक लिफ्ट 1915 में बनी।
1788 – न्यूयॉर्क शहर अमेरिका की पहली राजधानी बना।
1791 – फ्रांस के राजा लुई 16वें ने संविधान को स्वीकार किया।
1882 – एंग्लो-मिस्र युद्ध-तेल अल केबिर की लड़ाई लड़ी गई।
1909 – इंग्लैंड के फुटबॉलर रे बॉअडन का जन्म हुआ।
1912 – अमेरिकी अभिनेत्री रीटा शॉ का जन्म हुआ।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध: जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई शुरू हुई।
1922 – पोलैंड की संसद ने जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम पारित कर दिया गया।
1922 – लिबिया के एल अज़िज़िया में धरती पर उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। छाया में मापा गया यह तापमान 136.4 डिग्री एफ (58 डिग्री सी) था।
1923 – स्पेन में सैन्य तख्तापलट हुआ। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की।
1929 – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक जतीन्द्रनाथ दास का लाहौर जेल में भूख हड़ताल से निधन हुआ।
1942 – जर्मन सेना ने स्टेलिनग्राड पर हमला किया।
1947 – प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
1948 – तत्कालीन उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।
1968 – अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
1971 – विश्व हॉकी एसोसिएशन का गठन हुआ।
1973 – भारतीय अभिनेत्री महिमा चौधरी का जन्म हुआ।
1979 – चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
2002 – इस्रायल ने फिलिस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
2007 – संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई स्थित बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे बड़ा इमारत बनी।
2008 – दिल्ली में तीन स्थानों पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए जिनमें 30 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हो गए।
2012 – भारत के 21वें मुख्य न्यायाधीश रंगनाथ मिश्रा का निधन।
2013 – तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के हेरात शहर में संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया जिसमें अफगान नेशनल पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हाे गए।