नवीनतम करेंट अफेयर्स सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर 2017


संघ व राज्य लोक सेवा आयोग एवं अन्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए यहां नवीनतम करेंट अफेयर्स  (Current Affairs in Hindi Question Answer) पर आधारित महत्वूपर्ण प्रश्न दिये जा रहे है। यह हाल ही में घटित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम, पुरस्कार, चर्चित व्यक्तियों, पुस्तकों, दिवसों और सम्मेलनों आदि पर आधारित है।




1. किसने 27 अगस्त 2017 को बेल्जियम ग्रां प्री का खिताब जीता? – लुईस हैमिल्टन
2. किस राज्य ने बिजली चोरी रोकने के लिए 75 पुलिस स्टेशनों के निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान की? – उत्तर प्रदेश
3. हाल ही में किस देश ने नई अफगान नीति का ऐलान कर दिया है? – अमेरिका
4. किस यूनिवर्सिटी के छात्र, दचरला पांडुरंग रोहिथ ने भारतीय सेना के लिए नैनो मिसाइल विकसित की? – एसआरएम यूनिवर्सिटी
5. हाल ही में चर्चाओं में रहे ले. कर्नल पुरोहित को 9 साल बाद जेल रिहा किया गया, उन पर क्या आरोप थे? – मालेगांव ब्लास्ट
6. नेपाल के प्रधानमंत्री पांच दिवसीय अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत पहुंचे, उनका क्या नाम है? – शेर बहदुर देउबा
7. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने नई केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण योजना संपदा का नाम बदल दिया है, नया नाम क्या है? – प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना  
8. हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – हसन रूहानी
9. किसे हाल ही में इनफ़ोसिस का कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया? – नंदन निलेकणी
10. भारत और किस देश के बीच मादक पदार्थों की मांग में कमी और अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु समझौता हुआ? – नेपाल
11. किस राज्य ने क्लाउड सीडिंग परियोजना वर्षाधारे की शुरूआत की है? – कर्नाटक
12. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मेची नदी पर नये पुल के निर्माण मंजूरी प्रदान की, यह नदी किन दो देशों की सीमा पर बहती है? – भारत- नेपाल
13. सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है, यह संविधान की किस के तहत आता है? – धारा 21 (जीने के अधिकार)
14. भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले न्यायमूर्ति का क्या नाम है? – जस्टिस दीपक मिश्रा
15. किस आईआईटी के शोधकर्ताओं ने किडनी विकार का सटीक पता लगाने के लिए बायोसेंसर का विकास किया? – आईआईटी मुंबई
16. भारत का पहला माइक्रो जंगल कहां पर बनाया जायेगा? – रायपुर
17. कतर ने अरब देशों की मांगों की अनदेखी करते हुए किस देश के साथ अपने राजनयिक संबंध पूरी तरह बहाल कर लिए हैं? – ईरान
18. अमेरिकी सेना ने किस देश में राडार प्रणाली स्थापित करने की योजना का घोषणा किया? – पलाऊ
19. अमेरिका के टेक्सास में हाल ही में आये तूफ़ान ने भारी तबाही मचाई, इस तूफ़ान का क्या नाम है? – हार्वे
20. भारत-चीन सीमा पर किस क्षेत्र में चल रहे गतिरोध को दोनों पक्षों द्वारा सुलझाने का दावा किया गया? – डोकलाम
21. भारत सरकार द्वारा किस अर्धसैनिक बल को चीन की मंदारिन भाषा सीखना अनिवार्य किया गया? – आईटीबीपी
22. हाल ही में जेलियो उत्सव कहां पर मनाया जा रहा है? – स्पेन
23. भारत और चीन के मध्य कई माह से जारी गतिरोध समाप्त हो गया। भारत के कितने राज्यों से चीन की सीमा जुड़ी है? – पांच
24. राजस्थान में पीएम नरेन्द्र मोदी ने उदयपुर में हैंगिंग ब्रिज का उद्घाटन किया, हैंगिंग ब्रिज राजस्थान के किस शहर में स्थित है? – कोटा
25. ट्रंप की साइबर सुरक्षा सलाहकार समिति से कितने सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया? – 7