उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी for UKSSSC Exams 2022


उत्तराखंड सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी के अन्तर्गत हम यहां उत्तराखंड करेंट अफेयर्स व नवीनतम सामान्य ज्ञान के महत्वूपर्ण प्रश्नों का संकलन प्रस्तुत कर रहे है। यह सभी प्रश्न उत्तराखंड राज्य के अलावा अन्य राज्यों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति उपयोगी सिद्ध होगें –

1. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? – श्री ए.पी. नवानी
2. उत्तराखंड की महिला राज्यपाल कौन थीं? – श्रीमती मारग्रेट अल्वा
3. उत्तराखंड से लोक सभा के कितने सदस्य निर्वाचित होते हैं? – 5
4. उत्तराखंड का विधान सभा (2016) में मनोनीत सदस्य कितने हैं? – 1
5. लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासकीय अकादमी कहाँ स्थित है? – मसूरी में
6. उत्तराखंड राज्य के वर्ष 2016-17 के बजट में किसको अधिक धनराशि आवंटित की गई है? – स्कूल शिक्षा
7. उत्तराखण्ड राज्य की सबसे बड़ी जल-विद्युत परियोजना कौन-सी है? – टिहरी परियोजना
8. उत्तराखंड का 'हरेला' पर्व किससे सम्बन्धित है? – पौधा रोपण से
9. उत्तराखंड का कौन-सा एयरपोर्ट सर्वाधिक संचालन में है? – जौली ग्रांट
10. वर्ष 2015 में उत्तराखण्ड के तीर्थ-स्थानों में से किस एक पर सर्वाधिक संख्या में पर्यटक दर्शनार्थ आए? – बद्रीनाथ
11. 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखण्ड के किस जिले की जनसंख्या सबसे कम है? – रुद्रप्रयाग
12. उत्तराखंड पशुधन विकास बोर्ड का प्रशिक्षण केन्द्र कहाँ स्थित है? – देहरादून
13. उत्तराखंड में बांज-बुरांश के पौधे किसकी विशेषता हैं? – समशीतोष्ण बनों की विशेषता
14. भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान क्या है? – जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
15. उत्तरकाशी का ऐतिहासिक नाम क्या है? – बाड़ाहाट
16. 'मौंण-मेला' कहाँ आयोजित होता है? – पालीपछाऊँ, जौनसार, रवाई
17. टिहरी राज्य प्रजा मण्डल की स्थापना किसने की थी? – श्रीदेव सुमन
18. 1946 में पर्वतीय क्षेत्र के लिए अलग प्रशासनिक भाग बनाने की माँग किसने की? – बद्रीदत्त पाण्डे
19. सिगौली की सन्धि कब हुई थी? – 1815 ई. में
20. चमोली के रैणी गाँव किसके नेतृत्व में वनकटाई के विरोध में आन्दोलन चलाया गया? – गौरा देवी
21. उत्तराखंड में किस वन्य जीव विहार समूह की स्थिति पश्चिमी से पूर्व की ओर सही है? – केदारनाथ-नन्दा देवी-बिनसर-अस्कोट
22. खतलिंग ग्लेशियर कहाँ स्थित है? – टिहरी गढ़वाल जिले में
23. पूर्वी धौलीगंगा किसकी सहायक नदी है? – काली नदी की
24. उत्तराखंड राज्य के किस राष्ट्रीय पार्क को वर्ष 2016 में 'प्रोजेक्ट टाइगर परियोजना' के अन्तर्गत् सम्मिलित किया गया है? – राजाजी राष्ट्रीय पार्क
25. कलियासौड़ भूस्खलन क्षेत्र उत्तराखंड में, कहाँ स्थित है? – श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के मध्य में