इतिहास के पन्‍नों में आज 9 अगस्त का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 9 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलेशिया में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापाना की और सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


9 अगस्त, 1173 – इटली में बनी पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ।
9 अगस्त, 1831 – अमेरिका मे पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
9 अगस्त, 1892 – थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
9 अगस्त, 1925 – 9 अगस्त को बहु प्रसिद्ध काकोरी काण्ड की घटना घटित हुई थी।
9 अगस्त, 1942 – भारतीय नेता महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार कर लिया।
9 अगस्त, 1942 – अगस्त क्रांति भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई।
9 अगस्त, 1942 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापाना की।
9 अगस्त, 1945 – अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर दूसरा परमाणु बम गिराया।
9 अगस्त, 1962 – जर्मनी के शायर और लेखक हरमैन हीसे का निधन हुआ। सन 1946 में उन्होंने साहित्य का नोबेल पुरुस्कार प्राप्त किया।
9 अगस्त, 1963 – रूस की राजधानी मास्को में परमाणु हथियारों की परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर करने वाला भारत पहला देश बना।
9 अगस्त, 1965 – द्वीप समूह सिंगापुर मलेशिया से स्वाधीन हुआ और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
9 अगस्त, 1970 – जीवन में 30 वर्ष जेल में बिताने वाले स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोकनाथ चक्रवर्ती का निधन हुआ।
9 अगस्त, 1971 – भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर हुए।
9 अगस्त, 1971 – भारत और सोवियत संघ ने 20 साल की अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।
9 अगस्त, 1973 – सोवियत संघ ने मार्स 07 का प्रक्षेपण किया।
9 अगस्त, 1996 – मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया।
9 अगस्त, 1999 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
9 अगस्त, 2000 – संसद ने मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 को मंजूरी दी जिससे एक अलग छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का रास्ता साफ हुआ।
9 अगस्त, 2000 – जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई।
9 अगस्त, 2005 – नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
9 अगस्त, 2006 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
9 अगस्त, 2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
9 अगस्त, 2010 – बंगाल ने पंजाब को 2-1 से हराकर 11 साल बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली।