इतिहास के पन्‍नों में आज 29 अगस्त का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 29 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था और फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


29 अगस्त, 1612 – सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तगालियों को हराया।
29 अगस्त, 1825 – पुर्तगाल ने ब्राजील की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
29 अगस्त, 1831 – ब्रिटेन के माइकल फैराडे ने पहली बार विद्युत परिवर्तित्र (ट्रांसफार्मर) का प्रर्दशन किया।
29 अगस्त, 1833 – ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया!
29 अगस्त, 1842 – ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किये।
29 अगस्त, 1898 – गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना हुई।
29 अगस्त, 1904 – सेंट लुईस (अमेरिका) में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
29 अगस्त, 1905 – भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ।
29 अगस्त, 1914 – न्यूजीलैंड सैनिकों ने जर्मन समोआ पर कब्जा किया।
29 अगस्त, 1916 – अमेरिकी कांग्रेस में फिलीपींस की स्वतंत्रता से सम्बंधित जोन्स अधिनियम को स्वीकार किया।
29 अगस्त, 1932 – अंतरराष्ट्रीय युद्ध निरोधक कमेटी का एमस्टर्डम में गठन हुआ।
29 अगस्त, 1932 – नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन हुआ।
29 अगस्त, 1941 – रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
29 अगस्त, 1945 – ब्रिटेन ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।
29 अगस्त, 1947 – डॉ॰ भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये एक प्रारूप समिति का गठन किया गया।
29 अगस्त, 1949 – सोवियत संघ ने अपने पहले परमाणु बम का गुप्त परीक्षण किया। इस प्रकार परमाणु हथियारों के मैदान में अमरीका के साथ एक अन्य देश ने प्रवेश किया और दोनो देशों के मध्य शक्ति संतुलन स्थापित हुआ। इसके बाद अमरीका और रुस के मध्य शीत युद्ध आरंभ हुआ जो सोवियत संघ के विघटन तक जारी रहे।
29 अगस्त, 1953 – सोवियत संघ ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।
29 अगस्त, 1957 – कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।
29 अगस्त, 1974 – चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी स्थापना हुई।
29 अगस्त, 1976 – भारत के मशहूर कवि काजी नजरूल इस्लाम का बंगलादेश के ढाका में निधन हुआ।
29 अगस्त, 1987 – कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।
29 अगस्त, 1991– डेन ओब्रिवन ने डेकाथलोन में 8812 अंकों के साथ विश्व रिकार्ड बनाया।
29 अगस्त, 1996 – आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत हुई।
29 अगस्त, 1998 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
29 अगस्त, 1999 – बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
29 अगस्त, 2000 – न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।
29 अगस्त, 2001 – पश्चिम एशिया में पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे; जापान के 'एच–2 ए' रॉकेट का सफल प्रक्षेपण।
29 अगस्त, 2002 – पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।
29 अगस्त, 2003 – इराक के पवित्र शहर नजफ़ में हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।
29 अगस्त, 2003 – कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य–संस्कृति को ज़िम्मेदार ठहराया गया।
29 अगस्त, 2012 – मिश्र की सेना द्वारा चलाए गए ईगल अभियान के दौरान 11 संदिग्घ आतंकवादी मारे गए।
29 अगस्त, 2012 – चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।
29 अगस्त, 2014 – फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन हुआ।