इतिहास के पन्‍नों में आज 22 अगस्त का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 22 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई और तेलुगु फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता व राजनीतिज्ञ चिरंजीवी का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

22 अगस्त, 1320 – दिल्ली के सुल्तान नसीरूद्दीन खुसरो को गाजी मलिक ने हराया।
22 अगस्त, 1627 – फ़्रांस के कैथोलिक और प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों के बीच अंतिम युद्ध हुआ। यह युद्ध ब्रिटेन द्वारा फ्रांस के प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों को भड़काए जाने से छिड़ा।
22 अगस्त, 1639 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की।
22 अगस्त, 1698 – रुस, डेनमार्क और पोलैंड के बीच त्रिकोणीय संधि हुई जो स्वीडन के विरोध में थी। इन तीनों देशों के शासक, स्वीडन के युवा नरेश चार्ल्स बारहवें को पराजित करके इस देश पर अधिकार करना चाह रहे थे।
22 अगस्त, 1848 – अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
22 अगस्त, 1849 – इतिहास का पहला हवाई हमला-ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से हमला किया।
22 अगस्त, 1851 – ऑस्ट्रेलिया में सोने की खानों के इलाके की खोज हुई।
22 अगस्त, 1910 – जापान ने पांच साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर कब्जा किया।
22 अगस्त, 1914 – ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई।
22 अगस्त, 1921 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।
22 अगस्त, 1922 – जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई।


22 अगस्त, 1944 – अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रति‍निधियों ने संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।
22 अगस्त, 1955 – तेलुगु फ़िल्मों के जाने माने अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी का जन्म हुआ।
22 अगस्त, 1962 – विश्व के पहले परमाणु सम्पन्न समुद्री जहाज़ ने वर्जीनिया से जॉर्जिया तक की यात्रा पूरी की।
22 अगस्त, 1969 – अमेरिका में समुद्री तूफान आने से 255 लोगों की मौत हुई।
22 अगस्त, 1978 – केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का 83 साल की उम्र में निधन हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 21 अगस्त का दिन

22 अगस्त, 1979 – भारत के राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी ने लोकसभा भंग कर राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिये साल के अंत तक आम चुनाव कराने का आदेश दिया।
22 अगस्त, 2007 –  अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
22 अगस्त, 2007 – मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव के पद-चिह्नों का पता लगाया।
22 अगस्त, 2008 – मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्णय लिया।
22 अगस्त, 2010 – चिली की खान में ढ़ाई महीने तक फंसे रहने के बाद मजूदूरों को बाहर निकाला गया। उनके जमीन के अंदर जिंदा होने के प्रमाण 22 अगस्त को ही मिला था।
22 अगस्त, 2012 – केन्या में दो जनजातीय समूह के बीच युद्ध में 48 लोग मारे गए।
22 अगस्त, 2012 – सीरिया के गृहयुद्ध में 47 लोग मारे गए।