इतिहास के पन्‍नों में आज 10 अगस्त का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 10 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे चंबल के बीहड़ो से सियासी गलियारों तक पहूंचने वाली फूलन देवी का जन्‍म हुआ और बच्‍चों के च‍हेता स्‍पाइडरमैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया था। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


10 अगस्त, 1664 – आस्ट्रिया और तुर्की के बीच वासवार शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
10 अगस्त, 1678 – हालैंड और फ्रांस के बीच निजम्गेन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
10 अगस्त, 1759 – कर्लोस तृतीय स्पेन का सम्राट बना।
10 अगस्त, 1787 – तुर्की ने रुस से स्वतंत्रता हासिल की।
10 अगस्त, 1793 – लूव्र संग्रहालय का उद्घाटन हुआ। पश्चिमी कला इतिहास 200 साल पुराने इस संग्रहालय में छिपा है और इनके साथ छिपी है मोनालीसा।
10 अगस्त, 1809 – इक्वाडोर ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
10 अगस्त, 1822 – सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत हुई।
10 अगस्त, 1831 – कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत हुई।
10 अगस्त, 1860 – शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज पंडित विष्‍णु नारायण भातखंडे का जन्‍म हुआ।
10 अगस्त, 1894 – देश के चौथे राष्ट्रपति वी.वी. गिरि का जन्म हुआ।
10 अगस्त, 1920 – प्रथम विश्व युद्ध में पराजित होने के बाद उसमानी शासन ने सीवरेस समझौते पर हस्ताक्षर किये।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 9 अगस्त का दिन

10 अगस्त, 1926 – इटली और स्पेन के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
10 अगस्त, 1945 – द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की पराजय के बाद कोरिया का उत्तरी भाग रुस की लाल सेना के अधिकार में चला गया और कुछ दिनों बाद कोरिया का दक्षिणी भाग अमरीका के अधिकार में चला गया। इससे पहले तक इस क्षेत्र पर जापान का अधिकार था।
10 अगस्त, 1962 – बच्‍चों के च‍हेता स्‍पाइडरमैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया था।
10 अगस्त, 1966 – अमरीका के अंतरिक्ष अधिकारियों ने केप केनेडी से अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने हेतु पहला अंतरिक्ष यान भेजा। जो 29 अक्तूबर को चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त होकर तबाह हो गया।
10 अगस्त, 1979 – उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 प्रक्षेपित किया गया।
10 अगस्त, 1983 – चंबल के बीहड़ो से सियासी गलियारों तक पहूंचने वाली फूलन देवी का जन्‍म हुआ।
10 अगस्त, 1990 – पंद्रह महीने की यात्रा के बाद मगैलन अंतरिक्ष यान 10 अगस्त के ही दिन शुक्र पर पहुंचा था। शुक्र पर उतरने से पहले कुछ देर तक के लिए उसका संपर्क कैलिफ़ोर्निया स्थित संचालन केंद्र से टूट गया था।
10 अगस्त, 1999 – चेचेन्या में इस्लामिक भूरा ने दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।
10 अगस्त, 2000 – श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा के बाद आर. विक्रमानयके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
10 अगस्त, 2001 – अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन मिला।
10 अगस्त, 2004 – संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर हुए।
10 अगस्त, 2006 – तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।
10 अगस्त, 2010 – भारत ने उपग्रह स्थिति तंत्र आधारित विमान प्रचालन तंत्र गगन का सफल परीक्षण किया।