करेंट अफेयर्स: जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर 2017


संघ व राज्य लोक सेवा आयोग एवं अन्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए यहां नवीनतम करेंट अफेयर्स  (Current Affairs in Hindi Question Answer) पर आधारित महत्वूपर्ण प्रश्न दिये जा रहे है। यह हाल ही में घटित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम, पुरस्कार, चर्चित व्यक्तियों, पुस्तकों, दिवसों और सम्मेलनों आदि पर आधारित है।




1. भारत और चीन के मध्य मौजूदा हालात में किस स्थान को लेकर विवाद चल रहा है? – डोंगलांग
2. ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किए गए 600 नए शब्दों में हिंदी से किन शब्दों को शामिल किया गया है? – चना और चना दाल
3. लोकसभा के महासचिव को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव हेतु निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका क्या नाम है? – टीके विश्वनाथन
4. किस भारतीय अभिनेत्री को स्किल इंडिया मिशन की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया? – प्रियंका चोपड़ा
5. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया? – केशरीनाथ त्रिपाठी
6. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल-संरक्षण पर भारत एवं किस अन्य देश के मध्य समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी? – इजरायल
7. किस राज्य की सरकार ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं? – राजस्थान
8. किस शहर को यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड बुक कैपिटल-2019 घोषित किया गया? – शारजाह
9. किस संस्था ने भारतीय करदाताओं के साथ पांच एकपक्षीय अग्रिम मूल्य निर्धारण का समझौता किया है? – सीबीडीटी
10. किस राज्य में पशुओं के लिए देश का पहला ब्लड बैंक बनाया जाएगा? – ओडिशा
11. किस कमेटी की सिफारिशों को लागू करने हेतु बीसीसीआई एक नयी समिति बनाएगी? – लोढ़ा कमेटी
12. किस भारतीय प्रशासनिक अधिकारी ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव का पदभार संभाला? – नरेन्द्र कुमार सिन्हाह
13. हाल ही में आईसीसी के उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया? – इमरान ख्वाजा
14. किसे हाल ही में हांगकांग के चीफ एग्जीक्यूटिव पद पर नियुक्त किया गया? – कैरी लैम
15. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद रोधी दल के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया? – व्लादिमीर वोरोनकोव
16. किस देश में ऑनलाइन अप्रिय भाषण के खिलाफ कानून लाया गया है? – जर्मनी
17. आईटीबीपी का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है? – आरके पचनंदा
18. भारत ने नारकोटिक ड्रग्स को नियंत्रित करने हेतु हाल ही में किस देश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया? – थाईलैंड
19. हाल ही में रोमानिया के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया? – मिहाई तुदोसे
20. दुश्मन के टैंक और बंकर ढूंढ कर उसे तबाह करने वाली मिसाइल का क्या नाम है जिसे हाल ही में भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन द्वारा विकसित किया गया? – क्विक रिस्पॉन्स मिसाइल
21. हाल ही में किस देश द्वारा आईसीबीएम मिसाइल का परीक्षण किया गया? – उत्तर कोरिया
22. किस क्षेत्र विशेष को हाल ही में छः महीने के लिए ‘अशांत’ क्षेत्र घोषित किया गया? – नागालैंड
23. किस व्यक्ति ने हाल ही में भारत के अटार्नी जनरल का पदभार ग्रहण किया? – केके वेणुगोपाल
24. भारतीय मूल के उस छात्र का क्या नाम है जिसने हाल ही में यूएस ओरेटर प्रतियोगिता जीती? – जेजे सिंह कपूर
25. भारत के सबसे बड़े ग्लोबल स्किल पार्क का देश के किस शहर में उद्घाटन किया गया? – भोपाल
26. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कांगो में किस बीमारी का अंत घोषित किया है? – इबोला
27. किस यूरोपीय देश ने फिशरीज़ कन्वेंशन से बाहर निकलने की घोषणा की है? – यूनाइटेड किंगडम
28. किस स्थान पर प्रागैतिहासिक काल के टी-रेक्स श्रेणी के मगरमच्छ के अवशेषों की खोज की गयी? – मेडागास्कर
29. किस देश ने हाल ही में यातना को अपराध की श्रेणी में रखने हेतु विधेयक पारित किया? – इटली
30. भारत ने हाल ही में फ्रेंच गुयाना से कौन-सा कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च किया? – जीसैट-17