इतिहास के पन्‍नों में आज 9 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 9 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अभिनेता संजीव कुमार का जन्‍म हुआ और वन्यजीव बोर्ड की तरफ से शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


9 जुलाई, 1533 : धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का निधन हुआ।
9 जुलाई, 1816 : दक्षिणी अमेरिकी देश अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
9 जुलाई, 1819 : सिलाई मशीन के आविष्‍कारक एलायस हाउ का जन्‍म हुआ।
9 जुलाई, 1852 : कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से खाक हो गये।
9 जुलाई, 1875 : बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज की स्थापना हुई।
9 जुलाई, 1925 : वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण का जन्म हुआ, जो आगे चल कर हिंदी फ़िल्मों में गुरुदत्त के नाम से जाने गए उन्हें हिंदी फिल्म जगत के सबसे कमाल के कलाकारों में से एक माना जाता है।
9 जुलाई, 1938 : अभिनेता संजीव कुमार का जन्‍म हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 8 जुलाई का दिन

9 जुलाई, 1951 : प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) की शुरुआत हुई।
9 जुलाई, 1969 : वन्यजीव बोर्ड की तरफ से शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया।
9 जुलाई, 1972 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
9 जुलाई, 1973 : ब्रितानी महारानी के प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार चार्ल्स ने 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में आख़िरी रात बिताई।
9 जुलाई, 1982 : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बकिंघम पैलेस के उनके निजी शयनकक्ष में एक आदमी तमाम बाधाओं और सुरक्षा चक्रों को पार करते हुए घुस आया था। महारानी को उसकी उपस्थिति का पता तब लगा जब उसने कमरे का पर्दा हटाया।
9 जुलाई, 1991 : दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति मिली।
9 जुलाई, 2002 : इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में अफ्रीकी संघ की स्थापना हुई। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो म्बेकी इसके पहले अध्यक्ष बने।
9 जुलाई, 2006 : साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर शिबिर एयरलाइंस ए-310 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 122 लोगों की मौत हुई।
9 जुलाई, 2011 : दक्षिण सूडान ने सूडान से स्वतंत्रता हासिल की।