इतिहास के पन्‍नों में आज 7 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 7 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे रास बिहारी बोस ने आजाद हिंद फौज की कमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंपी और भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


7 जुलाई, 1763 – मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में दोबारा ताजपोशी हुई।
7 जुलाई, 1799 – महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया।
7 जुलाई, 1896 – फ्रांस की एक टीम ने बाम्बे के वाटसन होटल में फिल्म दिखाई जिसके बाद भारत के लोग फिल्मों से परिचित हुए।
7 जुलाई, 1898 – आज़ेन्शटाइन नामक रुसी फिल्म निर्देशक का जन्म हुआ। उन्होंने सन 1924 ईसवी में पहली फिल्म का निर्देशन किया जिसके नाम का हिंदी अनुवाद हड़ताल है।
7 जुलाई, 1926 – ब्रिटेन के पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ एडवर्ड ब्राउन का निधन हुआ। वे सन 1862 ईसवी में जन्में ओर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उन्होंने पूर्वी देशों की भाषाओं की शिक्षा थी। उन्हें तुर्की अरबी और फार्सी भाषाओं में दक्षता प्राप्त थी।
7 जुलाई, 1941 – नाजियों ने यूरोपीय देश लिथुआनिया में 5000 यहूदियों को मौत के घाट उतारा।
7 जुलाई, 1943 – रास बिहारी बोस ने आजाद हिंद फौज की कमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंपी।
7 जुलाई, 1948 – दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 6 जुलाई का दिन

7 जुलाई, 1978 – सोलोमन द्वीप ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
7 जुलाई, 1979 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
7 जुलाई, 1980 – ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।
7 जुलाई, 1981 – भारतीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ।
7 जुलाई, 1998 – वनडे-क्रिकेट में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली ने पहले विकेट के लिये 252 रनों की रिकार्ड साझेदारी की।
7 जुलाई, 2003 – नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी।
7 जुलाई, 2003 – यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ।
7 जुलाई, 2007 – अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट ने प्रक्षेपित किया।
7 जुलाई, 2008 – अफ़गानिस्तान के काबुल में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गए।
7 जुलाई, 2011 – हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ पार्ट 2’ का लंदन में प्रीमियर हुआ।
7 जुलाई, 2012 – रूस में भयंकर बाढ़ से 140 लोग मरे।
7 जुलाई, 2013 – विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को में हराकर एंडी मरे वर्ष 1936 के बाद से इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने।