इतिहास के पन्‍नों में आज 5 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 5 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे बीबीसी ने पहला टेलीविज़न प्रसारण किया और राजन महादेवन ने गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणनाकर विश्व रिकार्ड बनाया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


5 जुलाई, 1658 – मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
5 जुलाई, 1811 – वेनेज़ोएला देश को स्वतंत्रता मिली और प्रतिवर्ष आज के दिन इस देश में स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जाता है। 16वीं शताब्दी ईसवी के आरंभ से लेकर तीन शताब्दियों तक यह देश स्पेन के अधिकार में रहा।
5 जुलाई, 1924 – ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्रोह हुआ।
5 जुलाई, 1945 – लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।
5 जुलाई, 1947 – भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 4 जुलाई का दिन

5 जुलाई, 1954 – आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्‍थापना हुई।
5 जुलाई, 1954 – बीबीसी ने पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
5 जुलाई, 1962 – अल्जीरिया के ओरान में हुए नरसंहार में 96 लाेगों की मौत हुई।
5 जुलाई, 1968 – भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
5 जुलाई, 1975 – 31 साल के अमरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश 5 जुलाई, 1975 को विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले काले आदमी थे।
5 जुलाई, 1977 – जनरल जिया उल हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने देश की सत्ता पर कब्जा जमाया।
5 जुलाई, 1981 – राजन महादेवन ने गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणनाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
5 जुलाई, 1996 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया।
5 जुलाई, 1998 – तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन हुआ।
5 जुलाई, 1998 – भारत के टैंक विरोधी मिसाइल नाग का परीक्षण हुआ।
5 जुलाई, 2004 – इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव आयोजित हुआ।
5 जुलाई, 2009 – स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने एंडी रोडिक को हराकर विंबलडन खिताब अपने नाम किया।
5 जुलाई, 2013 – इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत हुई।