इतिहास के पन्‍नों में आज 3 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 3 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अमेरिका ने पहला बचत बैंक 'बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क' शुरू हुआ और हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


3 जुलाई, 1751 – स्वेडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए। लम्बे समय के निरंतर शोधकार्य और प्रयोग के बाद उन्होंने इस महत्वपूर्ण धातु का पता लगाया।
3 जुलाई, 1760 – मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।
3 जुलाई, 1778 – पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
3 जुलाई, 1819 – अमेरिका ने पहला बचत बैंक 'बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क' शुरू हुआ।
3 जुलाई, 1879 – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को गिरफ्तार कर लिया गया।
3 जुलाई, 1883 – गणराज्य के लेखक कैफका का जन्म हुआ।
3 जुलाई, 1886 – न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना।
3 जुलाई, 1890 – इडाहो अमेरिका का 43वां प्रांत बना।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 2 जुलाई का दिन

3 जुलाई, 1904 – अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ। वे सन 1860 ईसवी में हंग्री की राजधानी बुडापेस्ट में जन्मे और कुछ समय के बाद ऑस्ट्रिया चले गये।


3 जुलाई, 1952 – अमेरिकी कांग्रेस ने प्यूर्टो रिको के संविधान को मंजूरी दी।
3 जुलाई, 1962 – फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।
3 जुलाई, 1962 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म हुआ।
3 जुलाई, 1968 – वियतनाम पर युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़े जारी होने के बाद युद्ध बंद करने का दवाब बढ़ा।
3 जुलाई, 2011 – वर्ष 2011 के विंबलडन ओपन ग्रैंडस्लेम के पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच तथा महिला वर्ग में पेट्रा क्वीतोवा चैंपियन बने।
3 जुलाई,  1971 – अमेरिकी रॉक बैंड 'द डोर्स' के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए।
3 जुलाई, 2012 – इराक में बम विस्फोट से 25 मरे और 40 घायल हुए।
3 जुलाई, 2013 – मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।