इतिहास के पन्‍नों में आज 17 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 17 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया और देश में महिलाओं को प्रशासनिक, पुलिस व किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


17 जुलाई, 1429 : डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी की गई।
17 जुलाई, 1549 : बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित कर दिया गया।
17 जुलाई, 1712 : इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस के बीच युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
17 जुलाई, 1775 : पहले सैन्य अस्पताल को मंजूरी दी गयी।
17 जुलाई, 1790 : स्काटलैंड के दार्शनिक और अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का निधन हुआ। उन्हें नवीन अर्थशास्त्र का जनक कहा जाता है।
17 जुलाई, 1850 : हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
17 जुलाई, 1893 : इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
17 जुलाई, 1912 : अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में स्थापना की गयी।
17 जुलाई, 1913 : फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म हुआ। फ्रांस पर जर्मनी के अधिकार के दौरान उन्होंने हिटलर के फ़ासीवाद का विरोध किया जिसके चलते उन्हें वर्ष 1940 से 1943 तक जर्मनी की जेल में रहना पड़ा।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 16 जुलाई का दिन

17 जुलाई, 1917 : जॉर्ज पंचम ने परिवार को उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवर जर्मनी शाही घराने 'साक्से कोबुर्ग एंड गोथा' के नाम से जाना जाता था।
17 जुलाई, 1919 : फिनलैंड में संविधान को अंगीकार किया गया।
17 जुलाई, 1929 : सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।
17 जुलाई, 1943 : ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।
17 जुलाई, 1944 : अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी।
17 जुलाई, 1948 : देश में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।
17 जुलाई, 1950 : पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
17 जुलाई, 1968 : इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया।
17 जुलाई, 1972 : पहली बार दो महिलाओं ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की।
17 जुलाई, 1974 : लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
17 जुलाई, 1976 : 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियाल में शुरू हुआ।
17 जुलाई, 1980 : जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने।
17 जुलाई, 1981 : इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
17 जुलाई, 1987 : ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
17 जुलाई, 1995 : फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।
17 जुलाई, 2013 : चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई।
17 जुलाई, 2014 : मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।