इतिहास के पन्‍नों में आज 15 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 15 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग आज ही के दिन शुरू हुई और भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



15 जुलाई, 1588 – इंग्लिश चैनल में ब्रिटिश नौसेना और स्पेन की नौ-सेना के मध्य युद्ध छिड़ गया। स्पेन का युद्ध बोड़ा अजेय माना जाता था। इस युद्ध में स्पेन की 135 बड़ी युद्धक नौकाओं ने स्कॉटलेंड की रानी मेरी स्टीवर्ट की हत्या का प्रतिशोध लेने के लिए ब्रिटेन पर आक्रमर्ण किया था किन्तु तीन चक्रवात के कारण 85 युद्धक नौकाएं डूब गयी और स्पेन के अजेय बेड़े को भी पराजय का सामना करना पड़ा।
15 जुलाई, 1662 – किंग चार्ल्स द्वितीय ने लंदन में रॉयल सोसायटी काे अधिनियमित किया।
15 जुलाई, 1795 – ‘ला मारसेइलेसी’ फ्रांस का राष्ट्रगान बना।
15 जुलाई, 1864 – अमेरिका में कैदियों से भरी हुई एक यात्री ट्रेन एक कोयला ट्रेन से टकरा गयी जिससे उसमें सवार 955 में से 65 लोग मारे गये और 109 घायल हो गये।
15 जुलाई, 1903 – राजनीति के दिग्गज और सुधारवादी नेता के कामराज का जन्म हुआ।
15 जुलाई, 1904 – अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।
15 जुलाई, 1910 – एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
15 जुलाई, 1916 – दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग आज ही के दिन शुरू हुई थी।
15 जुलाई, 1923 – इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
15 जुलाई, 1926 – बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।
15 जुलाई, 1927 – वियना नरसंहार: ऑस्ट्रियाई पुलिस ने 89 प्रदर्शनकारियों की हत्या की।
15 जुलाई, 1932 – अमेरिका के 31वें राष्ट्रपति हूवर ने अपने वेतन में 15 प्रतिशत कटौती की।
15 जुलाई, 1937 – हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म हुआ।
15 जुलाई, 1944 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी सेना ने जापान पर व्यापक स्तर पर बमबारी आरम्भ की। यह बमबारी हज़ारों युद्धक विमानों द्वारा की गई और जापान की पराजय तक जारी रही।
15 जुलाई, 1948 – अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए।
15 जुलाई, 1955 – प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
15 जुलाई, 1961 – स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
15 जुलाई, 1962 – अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना।
15 जुलाई, 1968 – अमेरिका और तत्कालिन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत हुई।
15 जुलाई, 1970 – डेनमार्क ने इटली को 2-0 से हराकर पहला महिला विश्व कप फुटबॉल जीता।
15 जुलाई, 1979 – भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
15 जुलाई, 1983 – अर्मेनियाई चरमपंथियों ने फ्रांस के ओरली में बमबारी की, जिससे आठ लोग मारे गए और 54 घायल हो गये।
15 जुलाई, 1984 – पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था।
15 जुलाई, 1986 – महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
15 जुलाई, 1991 – अमेरिकी सैनिकों ने उत्तरी इराक छोड़ा।
15 जुलाई, 1997 – इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मार कर हत्या की।
15 जुलाई, 2012 – नेपाल के पारसी में बस दुर्घटना में 39 तीर्थयात्रियों की मौत हुई।
15 जुलाई, 2014 – मास्को में एक ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण उसमें सवार 20 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गये।