Latest Current Affairs June 2017 in Hindi for All Competitive Exams


हम यहां नवीनतम करेंट अफेयर्स 2017 के प्रश्न उत्तर नीचे प्रस्तुत कर रहे है। जो कि आगामी सभी प्रकार की परीक्षाओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।




1. भारत में पहली बार किस शहर में ट्रैफिक कंट्रोल हेतु 14-फुट लंबा रोबोट नियुक्त किया गया है? – इंदौर
2. भारतीय नागरिक उड्डयन क्षेत्र में अवसरों की पहचान करने हेतु किस बिजनेस काउंसिल ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है? – यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल
3. किस देश ने एक ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता को अपना पहला थर्ड-जेंडर पासपोर्ट जारी किया है? – पाकिस्तान
4. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मसौदे के लिए बनाई गयी नौ सदस्यीय समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया? – के. कस्तूरीरंगन
5. अरुणाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर कितने साल कर दी है? – 60
6. किस देश ने पाकिस्तान के एमएनएनए दर्जे को रद्द करने के लिए द्विदलीय बिल को पेश किया? – अमेरिका
7. केन्द्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में दूसरे हवाईअड्डे को मंजूरी प्रदान की, यह हवाईअड्डा किस स्थान पर बनाया जाएगा? – जेवर
8. पासपोर्ट में अंग्रेजी के साथ एक और भाषा में नाम, निवास और डेट ऑफ बर्थ से जुड़ीं सभी जानकारियां छपेंगी, दूसरी भाषा का क्या नाम है? – हिंदी
9. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के चंदा दाता और अमेरिकन फुटबॉल टीम के मालिक को ब्रिटेन के राजदूत के तौर पर औपचारिक रूप से नामित करने की घोषणा की, उनका क्या नाम है? – वुडी जॉनसन
10. उस प्रपत्र का क्या नाम है जिसका लगातार 3 साल तक प्रयोग नहीं करने पर इनएक्टिव यानी फ्रीज हो जाएगा? – आधार
11. किस आयु वर्ग के आवेदकों को पासपोर्ट शुल्क में 10 फीसदी की छूट दिए जाने की घोषणा की? – आठ वर्ष से कम या 60 वर्ष से अधिक
12. किस देश की संसद में पाकिस्तान को मिले मेजर नॉन-नाटो सहयोगी (MNNA यानी मेजर नान नाटो एलाय) के दर्जे को रद्द करने का बिल पेश किया गया? – अमेरिका
13. केंद्र सरकार ने किन संस्थाओं से पांच सौ और एक हजार रूपये के पुराने अमान्‍य नोट 20 जुलाई तक भारतीय रिजर्व बैंक मे जमा करने के आदेश दिए? – सहकारी बैंक और डाकघर
14. किस प्रदेश सरकार ने किसानों के 50 हजार रुपये तक के फसल ऋण माफ करने की घोषणा? – कर्नाटक
1
5. इसरो ने 23 जून 2017 को भारत के कार्टोसेट-2ई सहित कुल कितने उपग्रह प्रक्षेपित किये? – 31
16. किस एयरवेज को स्काईट्रेक्स 2017 वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स में विश्व की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन घोषित किया गया? – कतर एयरवेज
17. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने किस राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ली है? – बिहार
18. किस केन्द्रीय मंत्री ने विभागीय कार्यवाही हेतु ऑन लाईन सॉफ्टवेयर लॉच किया? – डॉ. जितेन्द्र सिंह
19. असम में किस पार्टी ने कार्बी आंगलोंग स्वायत परिषद का चुनाव जीत लिया? – भारतीय जनता पार्टी
20. किस रोग के लिए दी जाने वाली सरकारी सहायता के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य बनाया गया? – टीबी
21. किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा हाल ही में गूगल पर 2.42 बिलियन यूरो का जुर्माना लगाया गया? – यूरोपियन यूनियन
22. कंसल्टिंग फर्म मर्सर की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कार्यरत विदेशियों के रहने के लिहाज़ से देश का सबसे महंगा शहर कौन है? – मुंबई
23. कौन सा शहर देश का पहला शहर बन गया, जहां उपभोक्ता के घर पर डीजल की डिलिवरी की जा रही है? – बेंगलुरु
24. नई दिल्ली में अमेरिका का अगला राजदूत नियुक्त किए जाने हेतु ट्रंप के किस शीर्ष सहयोगी के नाम की सिफ़ारिश की गई?  – केनेथ आई जस्टर
25. सऊदी अरब के सुल्तान सलमान ने अपने भतीजे मोहम्मद बिन नायेफ की जगह अपने पुत्र को उत्तराधिकारी और शहज़ादा घोषित किया, उसका क्या नाम है? – मोहम्मद बिन सलमान