इतिहास के पन्‍नों में आज 9 जून का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 9 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार प्रदर्शित किया गया और भारत के मशहूर चित्रकार एम. एफ. हुसैन का लंदन में निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


9 जून, 1525 – स्पेन की सेना ने पैराग्वे देश का अतिग्रहण कर लिया। इस प्रकार इस छोटे से देश में स्पेन का 276 वर्ष तक जारी रहने वाला साम्राज्य आरंभ हुआ।
9 जून, 1659 – दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने धोखे से मुगल शहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया।
9 जून, 1720 – स्वीडन और डेनमार्क के बीच तीसरे स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
9 जून, 1752 – फ्रांसीसी सेना ने भारत के त्रिचिनोपोली क्षेत्र में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
9 जून, 1789 – स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के समीप ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
9 जून, 1815 – लबजमबर्ग फ्रांस के कब्जे से आजाद हुआ।
9 जून, 1870 – ब्रिटेन के उपन्यासकार चार्ल्ज़ डिकेनस का निधन हुआ। वे सन 1812 ईसवी में जन्में थे और उन्होंने 19वी शताब्दी के अंग्रेज़ी सहित्य में रियलिज़्म की नींव डाली।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 8 जून का दिन

9 जून, 1898 – चीन ने हांगकांग के कुछ नये क्षेत्रों को 99 वर्षों के लिए ब्रिटेन से लीज पर लिया।
9 जून, 1931 – डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार प्रदर्शित किया गया।
9 जून, 1940 – नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
9 जून, 1941 – यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के फोर्ट स्मेदेरोवो क्षेत्र स्थित एक हथियार कारखाने में विस्फोट से 1500 लोगों की मौत हुई ।
9 जून, 1944 – रुस ने फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।
9 जून, 1945 – आस्ट्रेलिया की सेना ने ब्रुनेई की खाड़ी स्थित उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।
9 जून, 1960 – चीन में चक्रवाती तूफान मैरी के कारण 1600 लोगों की मृत्यु हो गई।
9 जून, 1962 – अलजीरिया की राजधानी अलजीयर्स के विश्वविद्यालय में भयानक आग लगी। आग लगने से विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी की पांच सौ से अधिक मूल्यवान और महत्वपूर्ण पुस्तकें जलकर राख हो गयीं।
9 जून, 1964 – लाल बहादुर शास्त्री भारत के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।
9 जून, 1975 – ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए सीधा प्रसारण शुरु हुआ।
9 जून, 1983 – मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
9 जून, 2001 – लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने फ्रेंच ओपेन का युगल खिताब जीता।
9 जून, 2011 – भारत के मशहूर चित्रकार एम. एफ. हुसैन का लंदन में निधन हुआ।