इतिहास के पन्‍नों में आज 8 जून का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 8 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के सरकारी रेडियो का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो रखा गया। मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


8 जून, 979 – लुई पंचम डी. लुए फ्रांस के सम्राट बने।
8 जून, 1707 – बादशाह मुअज्जम (शाह आलम) ने आगरा के समीप जजाउ क्षेत्र में उत्तराधिकार की लड़ाई में बादशाह आजम को हराया।
8 जून, 1786 – आइसक्रीम के लिए व्यावसायिक तौर पर पहला विज्ञापन बनाया गया।
8 जून, 1809 – प्रसिद्ध अमरीकी लेखक थामेस पेन का निधन हुआ। उनकी प्रसिद्ध पुस्तिका कॉमन सेन्स को अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा का आधार माना जाता है।
8 जून, 1824 – नोह कुशिंग ने वाशिंग मशीन का पेंटेट कराया।
8 जून, 1830 – जर्मनी के आविष्कारक कैम्बर्ज़ ने माचिस बनाई। वह माचिस वर्तमान समय में बनाई जाने वाली माचिस से कुछ अलग थी। उसे जलने में अधिक समय लगता था।
8 जून, 1855 – पुर्तगाल की राजधानी लिसबन, भीषण भूकम्प और उससे लगने वाली आग के कारण पूरी तरह तबाह हो गया।
8 जून, 1936 – भारत के सरकारी रेडियो नेटवर्क का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो रखा गया।
8 जून, 1937 – अमेरिका में न्यूयार्क शहर के एक बोटेनिकल गार्डन में दुनिया का सबसे बड़ा फूल खिला।
8 जून, 1940 – 93वें तत्व नेपप्टुनियम की खोज की घोषणा की गई।
8 जून, 1948 – एयर इंडिया ने भारत-इंग्लैंड के बीच उड़ान सेवा शुरु की।
8 जून, 1949 – स्याम का नाम बदलकर थाईलैंड किया गया।
8 जून, 1955 – अपने किस्म के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ बलात्कार की कोशिश के मामले में सजा सुनाई गई।
8 जून, 1963 – अमेरिकी हृदय संघ एजेंसी (एएचए) सिगरेट के विरोध में अभियान चलाने वाली पहली एजेंसी बनी।
8 जून, 1968 – बरमुडा में संविधान को अंगीकार किया गया।
8 जून, 1970 – जॉर्डन के शाह हुसैन पर देश की राजधानी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर गोलियां दागीं गईं थी। हालाँकि शाह हुसैन इस हमले में बच गए।
8 जून, 1975 – जर्मनी के म्यूनिख में दो ट्रेनों की भिड़ंत में 35 लोगों की मौत हुई।
8 जून, 1982 – ब्राजीली विमान बी-727 दुर्घटनाग्रस्त हुआ और 135 लोगों की मौत हुई।
8 जून, 1983 – मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने विपक्षी लेबर पार्टी की 209 सीटों के मुक़ाबले 397 सीटें ले कर दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
8 जून, 1986 – इराकी जेट विमान ने असादाबाद उपग्रह स्टेशन पर हमला किया।
8 जून, 1992 – ज़ायोनी शासन की गुप्तचर संस्था मोसाद ने इस अवैध शासन को मज़बूत बनाने के लिए विदेश में एक अन्य फिलिस्तीनी अधिकारी की हत्या कर दी।
8 जून, 1992 – ब्राजील में पहली बार वर्ल्‍ड ओशियन डे मनाया गया।
8 जून, 1997 – पेरिस में फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने म्रिश्रित युगल खिताब जीतकर इतिहास बनाया।
8 जून, 1999 – फ़्रांस की पुलिस ने घोषणा की कि प्राप्त प्रमाणों और साक्ष्यों के अनुसार ज़ायोनी शासन ने ही आतिफ बेसीसो की हत्या का षड़यंत्र रचा था और फिर इस षड़यंत्र को व्यवहारिक बनाया था।
8 जून, 2009 – मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक ,कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन हो गया।
8 जून, 2012 – पाकिस्तान में एक बस में हुये बम धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गये।
8 जून, 2013 – अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता।
8 जून, 2014 – रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने सिमाेना हालेप को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता।