इतिहास के पन्‍नों में आज 5 जून का दिन (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 5 जून को सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने प्रवेश किया। भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

5 जून, 1507 – इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए।
5 जून, 1659 – मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
5 जून, 1661 – महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया।
5 जून, 1664 – मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना।
5 जून, 1723 – स्काटलैंड के प्रसिद्ध दर्शनशास्त्री और अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का एडंबरा में जन्म हुआ। सन 1740 से 1746 तक आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की।
5 जून, 1827 – ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।
5 जून, 1846 – अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई।
5 जून, 1875 – अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई।
5 जून, 1877 – मलयाली कवि उल्लूर एस परमेश्वर अय्यर का जन्म हुआ।
5 जून, 1882 – बॉम्बे (अब मुंबई) में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
5 जून, 1883 – विश्व की सबसे प्रसिद्ध ट्रेन ओरिएंट एक्सप्रेस ने अपनी पहली यात्रा आरंभ की। ओरिएंट एक्सप्रेस विश्व की सबसे लंबी यात्रा आरंभ करने वाली पहली ट्रेन थी जिसका एक सिरा क़ुस्तुनतुनिया और दूसरा सिरा पेरिस था।
5 जून, 1912 – अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर तीसरी बार हमला किया।
5 जून, 1915 – डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया।
5 जून, 1942 – अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी तथा रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
5 जून, 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला पहला शहर रोम था।
5 जून, 1953 – डेनमार्क में नया संविधान अंगीकार किया गया।
5 जून, 1967 – इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब 400 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए। युद्ध तो इजरायल मिस्र सीमा पर ही शुरू हुआ था लेकिन जल्द ही ये कई और अरब मुल्कों तक फैल गया।
5 जून, 1968 – अमरीका के शहर लॉस एंजेलस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था।
5 जून, 1969 – रूस की राजधानी माॅस्को में अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट कॉन्फ्रेंस शुरू हुई।
5 जून, 1972 – पर्यावरण के संबंध में पहली अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेस स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में आयोजित हुई।
5 जून, 1984 – ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने प्रवेश किया।
5 जून, 1990 – सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सोवियत संघ और शीतयुद्ध के अंत में उनकी बहुत अहम भूमिका रही है।
5 जून, 2013 – नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
5 जून, 2013 – पहली बार एक अंग्रेजी अखबार में छपा कि अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी अमरीका में लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है। इसका खुलासा अमेरिकी जासूस स्‍नोडेन ने किया था।
5 जून, 2013 – बिहार में बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत हुई।