इतिहास के पन्‍नों में आज 3 जून का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 3 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया और ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

1748 – एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा (एमपीएस) की स्थापना की गयी।
1856 – क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया।
1886 – युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को जिंदा जला दिया गया।
1901 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले कवि जी. शंकर कुरूप का जन्म।
1915 – ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया।

1918 गांधी जी की अध्यक्षता इंदौर में हिन्दी साहित्य सम्मेलन हुआ। उसी में हिन्दी राजभाषा मानी गयी।

1943 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।



1947 – ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया। जिसे भारतीय नेताओं ने स्वीकार कर लिया।
1959 – सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया, पहले ये ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था।
1962 – एयर फ्रांस बाेइंग-707 विमान पेरिस से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 130 लोगों की मौत हो गयी।
1968 – कनाडा ने निकेल के सिक्कों को चांदी में बदलने की घोषणा की।
1972 – पहला भारत निर्मित आधुनिक युग के युद्धपोत आईएनएस नीलगिरी को भारतीय नौसेना में शुरू किया गया।
1979 – युगांडा के पूर्व राष्ट्रपति इदी अमीन देश छोड़कर लीबिया भागे।
1984 – पंजाब में अमृतसर के प्रसिद्ध गुरुद्वारे हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे यानी स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ। भारत सरकार के आदेश से यह सैनिक अभियान का उद्देश्य जनरैल सिंह भिंडरवाला को खत्म करना था।
1985 – भारत सरकार ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया।
1989 – चीनी सेना ने बीजिंग में आदोलन कर रहे लोकतंत्र समर्थकों पर गोलियां बरसायीं जिसे तिआननमेन स्क्वायर नरसंहार का नाम दिया गया।
2013 – उत्तरी-पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत में एक मुर्गी फार्म में आग लगने से 119 लोगों की मौत हो गयी।