इतिहास के पन्‍नों में आज 24 जून का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 24 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की ताजपोशी हुई और भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी. गिरी का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


24 जून, 1206 – दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी हुई।
24 जून, 1564 – रानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुई।
24 जून, 1793 – फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान को अपनाया।
24 जून, 1812 – फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने साढ़े तीन लाख की सेना के साथ रूस पर आक्रमण आरंभ किया।
24 जून, 1812 – वेनेज़ोएला की राजधानी काराकास पर स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान विख्यात स्वतंत्रता प्रेमी नेता साइमन बोलिवर का अधिकार हो गया। लगभग एक वर्ष तक चलने वाली इस लड़ाई में स्पेन के साम्राज्यवादियों को पराजय हुई और दक्षिणी अमरीका के विख्यात संघर्षकर्ता बोलिवर ने महा कोलम्बिया की स्थापना की।
24 जून, 1859 – फ़्रांस और सारदेनिया के साथ ऑस्ट्रिया का सोल्फ़ोरीनो युद्ध हुआ। इस युद्ध में कुल दो लाख साठ हज़ार लोग शामिल हुए। ऑस्ट्रिया को इस युद्ध में पराजय हुई और इटली की एकता के लिए पहले से अधिक भूमि समतल हो गयी।
24 जून, 1904 – अमेरिकी गायक, अभिनेता और हास्‍य कलाकार फिल हैरिस का जन्‍म हुआ था। हैरिस ने 'द जंगल बुक' के बल्‍लू और रॉबिन हुड के लिटिल जॉन को आवाज दी थी।
24 जून, 1961 – भारत के पहले स्वदेशी एचएफ-24 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी।
24 जून, 1963 – डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरूआत की।
24 जून, 1966 – मुम्बई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैण्ड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत हुई।
24 जून, 1975 – न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर ईस्टर्न 727 विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये।
24 जून, 1980 – ब्रम्हपुर ओडिशा में पैदा हुए भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी. गिरी का निधन हुआ उनका पूरा नाम वराहगिरी वेंकटगिरी था।
24 जून, 1986 – भारत सरकार ने अविवाहित महिलाओं के लिए भी मातृत्व लाभ को स्वीकृति दी।
24 जून, 2002 – अफ्रीकी देश तंजानिया में ट्रेन दुर्घटना में 281 लोगों की मौत हुई।
24 जून, 2006 – फिलीपीन्स में मौत की सजा को खत्‍म कर दिया गया।
24 जून, 2010 – विंबलडन का ही नहीं व्यावसायिक टेनिस के इतिहास का सबसे लंबा मैच खत्म हुआ था। अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोला मायू के बीच यह ऐतिहासिक मैच कुल 11 घंटे और 5 मिनट तक चला था।
24 जून, 2012 – मुस्लिम ब्रदरहुड के नेता मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।