इतिहास के पन्‍नों में आज 22 जून का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 22 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हुमांयू ने सिकंदर सूरी को पराजित कर अकबर को उत्तराधिकारी घोषित किया और 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

22 जून, 1555 – हुमांयू ने सिकंदर सूरी को पराजित कर अकबर को उत्तराधिकारी घोषित किया।
22 जून, 1633 – इटली के खगोल शास्त्री गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री गेलीलियो ने गिरजाघर अधिकारियों के समक्ष अपने विज्ञान संबंधी बयानों और विचारों को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने सन 1632 ईसवी को सौरमंडल के संबंध में बतलमयूस के विचारों को रदद करते हुए एक पुस्तक लिखी और उसमें इस तथ्य का उल्लेख किया कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर काटती है।
22 जून, 1844 – येल यूनिवर्सिटी में डेल्टा कप्पा एप्सिलन सोसायटी की स्थापना हुई।
22 जून, 1870 – अमेरिकी कांग्रेस ने संयुक्त राज्य अमेरिकी न्याय विभाग की स्थापना की।
22 जून, 1886 – फ़्रांस के चित्रकार एडल्फ़ मोन्टीचेली का 62 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उनकी कई पेंटिग्स को विश्व ख्याति प्राप्त है इनमें कुछ के नामों का अनुवाद अधूरा घर, बूढ़ा किसान, आदि का नाम लिया जा सकता है।
22 जून, 1906 – स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
22 जून, 1911 – किंक जॉर्ज V को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 21 जून का दिन

22 जून, 1932 – दशकों तक प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले हिन्दी सिनेमा के स्टार विलेन अमरीश पुरी का जन्म हुआ।
22 जून, 1939 – सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
22 जून, 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी से फ़्रांस की निश्चित पराजय के बाद हिटलर की उपस्थिति में फ़्रांस के हथियार डालने के समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
22 जून, 1941 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया।
22 जून, 1941 – लिथुआनिया में जून विद्रोह शुरू हुआ।
22 जून, 1941 – हिटलर ने तत्कालीन सोवियत रूस पर आक्रमण किया।
22 जून, 1944 – अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।
22 जून, 1948 – ब्रिटिश सम्राट ने इम्प्रेरर ऑफ इंडिया शीर्षक को त्यागा।
22 जून, 1957 – तत्कालीन सोवियत रूस ने पहली बार आर-12 मिसाइल का प्रक्षेपण किया।
22 जून, 1981 – अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।
22 जून, 2002 – उत्तरी-पश्चिमी ईरान में जबरदस्त भूकंप से 261 लोगों की मौत हुई और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।
22 जून, 2009 – 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।
22 जून, 2012 – पराग्वे के राष्ट्रपति फर्नान्डो लुगो पर महाभियोग चलाकर पद से हटाया गया और फेडेरिको फ्रांको नये राष्ट्रपति बने।
22 जून, 2015 – अफगानिस्तान की नेशनल असेंबली ईमारत में आत्मघाती हमला हुआ, सभी हमलावर मारे गये, 18 लोग घायल हुए।