इतिहास के पन्‍नों में आज 19 जून का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 19 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे पहली बार हेलीकाप्टर का परीक्षण किया गया और दुनिया में आजादी का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू की का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


19 जून, 987 – लुई चतुर्थ की फ्रांस के राजा के रूप में ताजपोशी हुई।
19 जून, 1269 – फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहुदियों को शर्म का बिल्ला पहनने का फऱमान जारी कर दिया।
19 जून, 1716 – मुगलों के द्वारा बंदी बना लिये जाने के बाद बंदा सिंह बहादुर का प्रताड़ना गृह में निधन हुआ।
19 जून, 1843 – 'दास कैपिटल' के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।
19 जून, 1865 – यूनियन जनरल ग्रैनर ने टेक्सास के सभी गुलामों को आजाद किया।
19 जून, 1867 – आस्ट्रिया के राजकुमार मैक्सीमिलियन को जिन्होंने मैक्सिको पर क़ब्ज़ा कर लिया था इस देश के स्वतंत्रता प्रेमियों ने मार डाल दिया।
19 जून, 1877 – पहली बार हेलीकाप्टर का परीक्षण किया गया। इस प्रकार पहली बार ऐसा वायुयान बनाया गया जिसे उड़ने के लिए रनवे की आवश्यकता नहीं होती।
19 जून, 1910 – पहला फादर्स-डे वाशिंगटन में मनाया गया।
19 जून, 1921 – तुर्की और फिलीस्तीन के ईसाइयों ने यहूदियों के खिलाफ मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर किया।
19 जून, 1933 – आस्ट्रिया की सरकार ने नाजी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया।
19 जून, 1945 – कई साल कैद और घर में नजरबंद रहने के बावजूद दुनिया में आजादी का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू की का जन्म हुआ।
19 जून, 1947 – मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म हुआ।
19 जून, 1948 – पनामा और कोस्टारिका ने इजरायल को मान्यता दी।
19 जून, 1948 – सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।
19 जून, 1949 – फ्रांस की उपनिवेश चंदरनगर की जनता ने भारतीय संघ के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।
19 जून, 1961 – कुवैत ने इंग्लैंड से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
19 जून, 1968 – मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।
19 जून, 1980 – दक्षिण अफ्रीका के केपटाऊन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक भिड़ंत में 34 लोग मारे गए।
19 जून, 1981 – भारत ने एप्पल उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
19 जून, 1982 – हिजबुल्लाह ने आतंकी हमला करके बेरुत यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष को अगवा कर लिया।
19 जून, 1991 – सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया।
19 जून, 1994 – अर्नेस्टो सेम्पर कोलंबिया के राष्ट्रपति बने।
19 जून, 2013 – नाइजीरिया में अज्ञात बंदूकधारियों ने 48 लोगों को मौत के घाट उतारा।