इतिहास के पन्‍नों में आज 12 जून का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 12 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे चिकित्सा के इतिहास में पहली बार मनुष्य के शरीर में रक्त परिवर्तन की घटना घटी और विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरूअात हुई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


12 जून, 1381 – इंग्लैंड में किसानों ने विद्रोह किया।
12 जून, 1665 – न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
12 जून, 1667 – चिकित्सा के इतिहास में पहली बार मनुष्य के शरीर में रक्त परिवर्तन की घटना घटी।
12 जून, 1691 – पोप एलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
12 जून, 1787 – अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ।
12 जून, 1889 – उत्तरी अायरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोग मारे गए।
12 जून, 1926 – ब्राजिल ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
12 जून, 1929 – ऐन फ्रैंक की डायरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है। इसमें उन्होंने अपने नाजियों से छुपकर बिताये गए समय के बारे में लिखा है।
12 जून, 1932 – मेरा नाम जोकर, जिस देश में गंगा बहती है जैसी फिल्मों की अभिनेत्री पद्मिनि का का जन्म हुआ।
12 जून, 1937 – सोवियत यूनियन में आठ आर्मी वालों को मारा गया।
12 जून, 1952 - तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
12 जून, 1964 – दक्षिणा अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा हुई।
12 जून, 1972 – महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक डी.जी. तेंदुलकर का निधन हुआ।
12 जून, 1975 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
12 जून, 1977 – पाकिस्तान के प्रसिद्ध उद्घोषक और ब्राडकास्टर शकील अहमद का निधन हुआ।
12 जून, 1991 – बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनें।
12 जून, 2002 – विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरूअात हुई।
12 जून, 2007 – कनाडा में होने वाले जीव विज्ञानं ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन हुआ।
12 जून, 2008 – दक्षिणी एशियाई फ़ुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ फ़ुटबाल चैम्पियनशिप की मेजबानी सौंपी।
12 जून, 2015 – चंडीगढ़ के प्रसिद्ध 'रॉक गार्डन' के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन हुआ।