इतिहास के पन्‍नों में आज 11 जून का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 11 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के स्वतंत्रता संग्राम सैनानी रामप्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ था और 160 वर्षों में पहली बार लगातार तीन बार मार्गरेट थैचर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


11 जून, 1184 – स्पार्टा के साथ ट्रोजन युद्ध के बाद ट्रॉय नगर जला दिया गया।
11 जून, 1776 – अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।
11 जून, 1776 – प्रसिद्ध चित्रकार जान कान्स्टेबल का जन्म हुआ।
11 जून, 1855 – सूर्य के प्रकाश का वैज्ञानिक पद्धतियों से विश्लेषण किया गया और उसके रंगों को निर्धारित किया गया। यह काम विज्ञान के इतिहास में पहली बार जर्मनी के दो वैज्ञानिकों किर्शचोफ़ और बेन्सेन ने किया।
11 जून, 1880 – अमेरिका की पहली संसद सदस्य रैफिन का जन्म हुआ।
11 जून, 1897 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम सैनानी रामप्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ था।
11 जून, 1921 – ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मत देने का अधिकार प्रदान किया गया।
11 जून, 1935 – पहली बार एडविन आर्मस्ट्रांग ने एफएम का प्रसारण किया।
11 जून, 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया।
11 जून, 1940 – यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
11 जून, 1942 – अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर हस्ताक्षर किये।
11 जून, 1943 – ब्रिटिश सेना ने भूमध्यसागर में स्थित सिसली द्वीप के दक्षिण में स्थित एक छोटे से द्वीप पैंटेलेरिया पर हमला किया।
11 जून, 1944 – अमेरिका के 15 लड़ाकू विमानों ने मारियाना द्वीप समूह मे स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया।
11 जून, 1947 – अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई।
11 जून, 1955 – पहले मैग्निशियम जैट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।
11 जून, 1964 – जवाहरलाल नेहरु की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया।
11 जून, 1975 – उत्तरी ब्रिटेन के समुद्री तेल क्षेत्र से पम्प द्वारा तेल निकालने का काम आरंभ हुआ। महारानी एलिज़ाबेथ ने नवम्बर के महीने में सरकारी तौर पर पहली पाइपलाइन का उदघाटन किया।
11 जून, 1987 – 160 वर्षों में पहली बार लगातार तीन बार मार्गरेट थैचर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनी।
11 जून, 1987 – पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया।
11 जून, 1999 – वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी।
11 जून, 2001 – टिमोथी मैकवे नामक व्यक्ति को ओकलाहोमा सिटी में अमरीका की सरकारी इमारत के बाहर बम धमाका करने के अपराध में मृत्युदंड दिया गया। टिमोथी की इस कार्रवाई में 168 लोग मारे गये थे।
11 जून, 2012 – अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत हुई।