इतिहास के पन्‍नों में आज 3 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 3 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई और देश के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–





3 मई, 1429 – फ़्रांस की देशभक्त संत जोन ऑफ़ आर्क ने फ़्रांस के कुछ क्षेत्रों के ब्रिटेन के अतिग्रहण से निकालने के लिए अपना ऐतिहासिक विद्रोह आरंभ किया। उन्होंने उस सेना की कमान संभाली थी जो फ़्रांस के नरेश ने उनके हवाले की थी। 

3 मई, 1449 – क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी शोध यात्रा के तीसरे चरण में जमाइका द्वीप का पता लगाया और उसको स्पेन का एक भाग बना दिया।

3 मई, 1525 – पुर्तगाली युद्धपोट ने ईरान के द्वीप हुर्मुज़ पर आक्रमण करके इसे अपने नियंत्रण में ले लिया और इसके साथ ही मध्यपूर्व में पश्चिमी साम्राज्य के हस्तक्षेप का काल आरंभ हो गया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 2 मई का दिन


3 मई, 1616 – लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
3 मई, 1660 – स्वीडन, पोलैंड, ब्रैंडेनबर्ग और आस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
3 मई, 1701 – फ़्रांस के गणितज्ञ और विख्यात पर्यटक कोन्डामैन का पेरिस में जन्म हुआ। युवाकाल में उन्हें गणित और भूगोल के विषयों से गहरा लगाव था।
3 मई, 1765 – फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।
3 मई, 1837 – यूनिवर्सिटी ऑफ एथेंस की स्थापना हुई।

यह भी जानें : 4 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

3 मई, 1845
– चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत हुई।
3 मई, 1913 – पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।
3 मई, 1919 – अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई।
3 मई, 1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
3 मई, 1945 – प्रसिद्ध जर्मन भौतिकशास्त्री वर्नर हाइजनबर्ग को गिरफ्तार किया गया।
3 मई, 1965 – कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
3 मई, 1968 – पेरिस में फ़्रांसीसी छात्रों का भारी आंदोलन आरंभ हुआ।
3 मई, 1969 – देश के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन हुआ।
3 मई, 2013 – चीन में लगभग 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर का जीवाश्म मिला।