इतिहास के पन्‍नों में आज 24 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 24 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी और सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना की। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

24 मई, 1660 – ब्रिटेन के राजा चार्ल्स द्वितीय ने नीदरलैंड का दौरा किया।
24 मई, 1875 – सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
24 मई, 1896 – देश के लिए अपनी जान देने वाले करतार सिंह सराभा का जन्म हुआ।
24 मई, 1954 – माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म हुआ।
24 मई, 1956 – बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का 2500वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी।
24 मई, 1957 – कोलंबिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 23 मई का दिन

24 मई, 1964 – रेफरी के एक विवादास्पद फैसले से स्टेडियम में ही भगदड़ मच गई। 300 से ज्यादा लोग मारे गए।
24 मई, 1985 – बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लाेग मरे।
24 मई, 1986 – मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी।
24 मई, 1993 – कुर्द विद्रोहियों ने तुर्की में 33 सैनिकों और पांच नागरिकों की हत्या की।
24 मई, 2000 – दक्षिण लेबनान से 22 साल का खूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।

यह भी जानें : 25 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

24 मई, 2000 – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन हुआ।
24 मई, 2001 – नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बने।
24 मई, 2002 – रूस और अमेरिका ने मास्को की संधि पर हस्ताक्षर किये।
24 मई, 2004 – उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
24 मई, 2013 – राफेल कोरेया ने तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
24 मई, 2014 – थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।