इतिहास के पन्‍नों में आज 22 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 22 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे समाज सुधारक राजाराम मोहन राय का जन्म हुआ और रिचर्ड मिलहस निक्सन रूस की यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


22 मई, 1498 – वास्कोडिगामा कालीकट के तट पर जमोरिन से पहली बार मिले।
22 मई, 1545 – पेशावर से कलकत्ता तक देश की सबसे लंबी सड़क का निर्माण करने वाले सूर वंश के संस्थापक शेरशाह शूरी की मौत हुई।
22 मई, 1761 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा पॉलिसी जारी की गयी।
22 मई, 1762 – स्वीडन और प्रशिया ने हैम्बर्ग की संधि परहस्ताक्षर किए।
22 मई, 1772 – समाज सुधारक राजाराम मोहन राय का जन्म हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 21 मई का दिन

22 मई, 1859 – स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म हुआ। उनकी सबसे ज्यादा पंसद की जाने वाली किताब शेरलॉक होम्स है।
22 मई, 1871 – अमेरिकी सेना ने नेब्रास्का में केर्नी के किले का परित्याग करने का आदेश जारी किया।
22 मई, 1897 – लंदन स्थित टेम्स नदी के नीचे बने ब्लैकवेल सुरंग को आधिकारिक तौर पर खोला गया।
22 मई, 1906 – राइट बंधुओं ने अपने फ्लाइंग मशीन के लिए अमेरिका से पेटेंट पाया।
22 मई, 1936 – भारत का पहला स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम का बॉम्बे में शिलान्यास हुआ।
22 मई, 1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और इटली के बीच स्टील की संधि पर हस्ताक्षर हुए।
22 मई, 1940 – अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित क्रिकेटर एस. प्रसन्ना का जन्म हुआ।
22 मई, 1960 – सदर्न चिली में 9.5 तीव्रता का भूकंप आया। ये अब तक का आया सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था।
22 मई, 1961 – ज्ञानपीठ पुरस्कार शुरु किया गया और 1965 में पहला पुरस्कार दिया गया।
22 मई, 1963 – भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।

यह भी जानें : 23 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

22 मई, 1972 – निक्सन रूस की यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने। उन्होंने सोवियत नेता लियोनिद ब्रेजनेव के साथ मुलाकात की।
22 मई, 1987 – दिल दिहलाने वाले हाशिमपुरा हत्याकांड हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश के 19 जवानों पर हत्याकांड का मुकदमा चला था।
22 मई, 1988 – भारत ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।
22 मई, 1990 – माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम जारी किया।
22 मई, 1992 – बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
22 मई, 1992 – भारत ने अपने ‘अग्नि’ रॉकेट का प्रक्षेपण किया।
22 मई, 2010 – एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलौर में उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ और 158 लोगों की मौत हुई।
22 मई, 2012 – जापान में टोक्यो स्काईट्री टावर को खोला गया।