इतिहास के पन्‍नों में आज 20 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 20 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हिंदी साहित्‍य के महान कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्‍म हुआ और कमांडर एम.एस. कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल माउंट एवरेस्ट सम्मेलन में पहुँचा। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


20 मई, 1293 – जापान के कामाकुरा में आए भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत हुई।
20 मई, 1378 – दक्षिण भारत के दक्कन प्रांत के शासक बहमनी सुल्तान दाउद की हत्या हुई।
20 मई, 1399 – हिंदी साहित्य के भक्ति काल के इकलौते कवि संत कबीर का जन्म हुआ।
20 मई, 1498 – वास्कोडिगामा भारत पहुँचे।
20 मई, 1506 – प्रसिद्ध पर्यटक क्रिस्टोफ़र कोलंबस का देहान्त हुआ। कोलंबस ने रूमी समुद्र के चक्कर लगाए, एटलांटिक महा सागर के द्वीपों की यात्रा की ओर उत्तरी समुद्र भी गया।
20 मई, 1609 – विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन हुआ।
20 मई, 1677 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिंगी का किला जीता।
20 मई, 1750 – टीपू सुल्तान का जन्म हुआ।
20 मई, 1799 – फ्रांस के विख्यात कथाकार ओनोरे डी. बैलजेक का जन्म हुआ।
20 मई, 1806 – ब्रिटेन के दार्शनिक और अर्थशास्त्री जॉन स्टीवर्ट मिल का जन्म हुआ।
20 मई, 1873 – सैन फ्रैंसिस्को के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जीन्स बनाने का पेटंट दिया गया। दुनिया की पहली जीन्स लेवी स्ट्रॉस ने बनाई थी।
20 मई, 1900 – हिंदी साहित्‍य के महान कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्‍म हुआ।
20 मई, 1902 – क्यूबा को संयुक्त राज्य अमेरिका से आजादी मिले। टॉमस एस्ट्राडा पाल्मा देश के पहले राष्ट्रपति बने।
20 मई, 1910 – जापान ने कोरिया को औपचारिक रुप से अपना एक भाग बना लिया और इसका नाम बदल कर चोज़न रख दिया।
20 मई, 1927 – सऊदी अरब को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली।
20 मई, 1932 – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिपिन चंद्र पॉल का निधन हुआ।
20 मई, 1964 – उड़न परी के नाम से प्रसिद्ध धाविका पी.टी. उषा का जन्म हुआ।
20 मई, 1965 – कमांडर एम.एस. कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल माउंट एवरेस्ट सम्मेलन में पहुँचा।
20 मई, 1965 – पाकिस्तान का बोइंग 720-बी विमान मिस्र के काहिरा में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 121 लोगों की मौत हुई।
20 मई, 1965 – ब्रिटेन की पुलिस को हथियारबंद अपराधियों और खतरनाक व्यक्तियों के खिलाफ आंसू गैस की बंदूकें और गोले इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी।
20 मई, 1972 – कैमरून ने अपने संविधान को अंगीकार किया।
20 मई, 1972 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज का शिलान्यास किया।
20 मई, 1983 – दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रीटोरिया में हुए कार बम धमाके में 16 लोग मारे गए और 130 से अधिक घायल हुए।
20 मई, 1990 – हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरों भेजी।
20 मई, 1998 – मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली ‘पिनाका’ का परीक्षण हुआ।
20 मई, 2002 – पुर्तगाल ने पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
20 मई, 2012 – इटली में आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हुई।