इतिहास के पन्‍नों में आज 18 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 18 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज हुई और श्रीलंका की सरकार ने लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार गिराया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


18 मई, 526 – पोप जॉन प्रथम (523-26) का निधन हुआ।
18 मई, 1703 – डच और अंग्रेज सैनिकों ने जर्मनी के कोलोन शहर पर कब्जा किया।
18 मई, 1756 – इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
18 मई, 1804 – नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रांस की सीनेट द्वारा सम्राट के रूप में चुने जाने की घोषणा की।
18 मई, 1848 – जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 17 मई का दिन

18 मई, 1860 – अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए अब्राहम लिंकन को उम्मीदवार बनाया।
18 मई, 1899 – विश्व सद्भावना दिवस के मौके पर पहली बार हेग शांति सम्मेलन में 26 देशों ने भाग लिया।
18 मई, 1912 – पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज हुई।
18 मई, 1940 – जर्मनी की सेना ने ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
18 मई, 1950 – उत्तरी एटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर करने के एक साल बाद इसी दिन विश्व के 12 देशों ने अमरीका और यूरोप की रक्षा के लिए एक स्थाई संगठन पर सहमति दी थी।
18 मई, 1974 – राजस्थान के पोखऱण में सफल परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत विश्व में छठा परमाणु संपन्न देश बना।

यह भी जानें : 19 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

18 मई, 1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने मौद्रिक संघ संधि पर हस्ताक्षर किया।
18 मई, 1991 – ब्रिटेन का पहली ऐस्ट्रॉनॉट हेलेन शर्मन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। 27 वर्षीय हेलेन सोवियत सोयुज़ नाम की अंतरिक्ष कैपसुल में बैठकर कज़ाख़स्तान से रवाना हुई।
18 मई, 1994 – इजरायल गाजा पट्टी से पीछे हटा।
18 मई, 2009 – श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार डाला गया।